गोपालगंज में छज्जा निर्माण के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, तलवार और लाठी से हमला; 10 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज में मारपीट दौरान घायल दोनों पक्षों के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे,पढिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया. इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

छज्जा और निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शंकर राय के मकान के छज्जे के पास बृज किशोर राय द्वारा आईलवेस्टर (निर्माण सामग्री) सटाने का विरोध किया जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और तलवार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

मारपीट में एक पक्ष से बृज किशोर राय (45), उनकी पत्नी सुमन्ति देवी (40), ओसिहर कुमार (17), अमित कुमार (13) तथा अरविंद राय (22) घायल हो गए.

वहीं दूसरे पक्ष से ऊषा देवी (40), शंकर राय (60), जाटा राय (55), राजेश राय (30) और सुभाष राय (20) घायल हुए हैं.

स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

महम्मदपुर थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विवाद से जुड़े जमीन और निर्माण संबंधी कागजातों की भी जांच की जाएगी.

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. दोनों पक्षों के बयान और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन