गोपालगंज के युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठकुरी चक गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

फुलवरिया थाने का बोर्ड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के ठकुरी चक गांव निवासी राजू यादव की पंजाब में निजी कंपनी में काम करते समय संदिग्ध मौत हो गई. काम के दौरान सीने में तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: फुलवरिया थाना क्षेत्र के ठकुरी चक गांव निवासी एक युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान राजू यादव उर्फ नेता के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

निजी कंपनी में करता था नौकरी

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजू यादव पंजाब की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी बिताकर अपने गांव से वापस ड्यूटी पर पंजाब लौटे थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार को काम के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

साथ काम करने वाले कर्मचारियों और कंपनी के अन्य कर्मियों ने उनकी तबीयत बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दी.

मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम

जैसे ही राजू यादव की मौत की सूचना उनके पैतृक गांव ठकुरी चक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

शव को गांव लाने की प्रक्रिया जारी

मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस असमय हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार शव को पंजाब से पैतृक गांव लाने की प्रक्रिया जारी है. मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन