महेंद्र सिंह शहादत दिवस : दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बदलाव के लिए तेज करें संघर्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2023 7:45 PM
शहीद पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है. उन्होंने लोगों से बदलाव के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की.
बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : शहीद पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित जन संकल्प सभा में बदलाव के लिए लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया. 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार को रोकने पर जोर दिया गया. इसके लिए झारखंड, बिहार और यूपी के लोगों को गोलबंद होने की अपील की गई. मुख्य वक्ता भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है. कानून नाम की कोई चीज देश में नहीं बची है. मकानों की बात नहीं हो रही है बल्कि मकानों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार से जनता अब ऊब चूंकि है. जनता एक बार फिर से बदलाव के मूड में हैं.
झारखंड समेत देश भर में लड़ाई की जरूरत
उन्होंने कहा है कि देश के हालात से लग रहे हैं कि अंग्रेजों का राज लौट आया है. ऐसे दौर में फिर से एक बार लड़ाई लड़ने की जरूरत है. लोगों को हक, बदलाव, इंसाफ, आजादी एवं जीवन जीने के लिए आंदोलन और लड़ाई तेज करने की जरूरत है और यह लड़ाई और आंदोलन का रास्ता महेंद्र सिंह का रास्ता है. उनके विचारों पर चलकर सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी. केवल झारखंड भर में नहीं बल्कि देश भर में इस लड़ाई की जरूरत है.
महेंद्र सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
उन्होंने यह भी कहा है कि देश में धर्म के नाम पर नफरत और आतंक फैलाई जा रही है. इसके पूर्व शहीद विधायक महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस आज मनाया गया. बगोदर के खंभरा स्थित उनके पैतृक गांव खंभरा में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों सहित ग्रामीणों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद बगोदर स्थित किसान भवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. तत्पश्चात बगोदर बस स्टैंड में जन संकल्प सभा का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










