Jehanabad News : पुलिस इनकाउंटर में घायल अपराधी ने पहले पुलिस को दो-तीन जगहों पर भरमाया, फिर पिस्तौल निकाल कर चला दी गोली

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 9:44 AM

विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

दीपक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी बिक्कू उर्फ रावण को लेकर हुए पुलिस एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी को जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

दीपक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी बिक्कू उर्फ रावण को लेकर हुए पुलिस एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी को जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था.

Jehanabad News : ( संजय अनुराग ) आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हथियार बरामदगी के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव ले गई. एसआईटी टीम को आरोपी ने पहले काफी देर तक गुमराह किया और दो-तीन अलग-अलग जगहों पर ले जाकर पुलिस को भ्रमित करता रहा। बाद में वह उस स्थान पर पहुंचा जहां उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार छुपाया था।

झाड़ी से हथियार निकाल पुलिस पर फायरिंग की

बताया जाता है कि नहर किनारे झाड़ियों में छुपाए गए हथियार को निकालने के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस दौरान गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी से टकरा गई, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.

19 को भेलावर में हुई थी दीपक की हत्या

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि 19 तारीख को भेलावर में दीपक की हत्या हुई थी, जिसमें बिक्कू उर्फ रावण प्राथमिक अभियुक्त है. उसे 21 मई को जहानाबाद टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस टीम घोसी के धुरियारी गांव गई थी, जहां यह घटना हुई. एसपी ने बताया कि एसआईटी टीम का नेतृत्व एसपी पंकज पांडे और जहानाबाद सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी कर रहे थे।
इसको भी देखें जहानाबाद में देर रात एक और इनकाउंटर, हथियार बरामद करवाने की जगह कर दी पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन