Garhwa News : पंचायत ने दो नाबालिग जोड़ों की करायी शादी, भवनाथपुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2024

उक्त दोनों नाबालिग प्रेमी युगल शादी करने की नीयत से शनिवार की रात घर से फरार हो गये. लड़की के परिजन तथा ग्रामीणों ने खोजबीन कर दोनों प्रेमी युगल को रविवार की सुबह कैलान के जंगल से पकड़ा. तब दोनों लड़कियां परिजनों के समक्ष अपने-अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गयी़ं मामला बढ़ता देख गांव में सामाजिक स्तर पर बुद्धिजीवियों की पंचायत बुलायी गयी. लड़का-लड़की पक्ष के परिजनों को पंचायत बुलाया और फरमान सुना कर दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़ों की शादी करा दी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand Garhwa News गढ़वा न्यूज : भावनाथपुर थाना क्षेत्र में सामाजिक पंचायत द्वारा दो नाबालिग प्रेमी जोड़ों की शादी करा दी गयी. यह मामला कैलान एवं करमाही गांव का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि कैलान के नाबालिग किशोर का प्रेम प्रसंग पिछले कई माह से करमाही गांव की एक नाबालिग लड़की तथा दूसरे नाबालिग किशोर का प्रेम प्रसंग दूसरी नाबालिग लड़की के साथ चल रहा था.

उक्त दोनों नाबालिग प्रेमी युगल शादी करने की नीयत से शनिवार की रात घर से फरार हो गये. लड़की के परिजन तथा ग्रामीणों ने खोजबीन कर दोनों प्रेमी युगल को रविवार की सुबह कैलान के जंगल से पकड़ा. तब दोनों लड़कियां परिजनों के समक्ष अपने-अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गयी़ं मामला बढ़ता देख गांव में सामाजिक स्तर पर बुद्धिजीवियों की पंचायत बुलायी गयी. लड़का-लड़की पक्ष के परिजनों को पंचायत बुलाया और फरमान सुना कर दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़ों की शादी करा दी गयी.

सीडब्ल्यूसी ने नाबालिगों को प्रस्तुत करने का दिया निर्देश :

सीडब्लयूसी चेयरमैन उपेंद्रनाथ दुबे ने सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर पुलिस को कार्रवाई करने एवं सोमवार को सभी नाबालिगों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola