bhagalpur news. रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Published by :ATUL KUMAR
Published at :24 Apr 2026 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोगों को जोगसर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोगों को जोगसर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार चौक स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक से मीडियाकर्मी बनकर रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगा है. रेस्टोरेंट रॉयल 2.0 के मालिक अभिषेक कुमार ने मामले में थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. संचालक ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से व्यवसायियों में डर का माहौल है. उन्होंने उन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है.

रेस्टोरेंट में अचानक घुसे और फोटो लेना शुरू किया – संचालक

मुंदीचक निवासी सह संचालक अभिषेक कुमार ने आवेदन में कहा कि गुरुवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे सात लोग, जिनमें पांच पुरुष और दो महिला उनके रेस्टोरेंट में अचानक घुसे और वीडियो बनाने लगे. उन लोगों ने हाथों में अलग-अलग मीडिया संस्थानों के माइक रखे थे. खुद को पत्रकार बताते हुए रेस्टोरेंट की वीडियो बनाना शुरू कर दिया. आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक को धमकाते हुए कहा कि वे अवैध तरीके से रेस्टोरेंट चला रहे हैं और बहुत मोटी कमाई कर रहे हैं.

कमाई से हर माह देने होंगे एक लाख

आवेदन में संचालक ने कहा कि उनलोगों ने रंगदारी को लेकर दबाव बनाने लगे. कहने लगे कि रेस्टोरेंट में बहुत कमाई होता है. उसमें हिस्सा देना होगा. उन्होंने प्रति माह एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. पीड़ित ने आवेदन में गौतम कुमार गर्जना, अरविंद कुमार, अजय कुमार, संजीव मिश्रा, मो शमीउल्लाह व दो महिला को आरोपी बनाया है.

सभी लोगों पर दर्ज कर ली गयी है प्राथमिकी

जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अब उन लोगों से क्रेडेंशियल और संस्थानों की वास्तविकता की जांच कर रही है. दोनों महिला को भी गिरफ्तार किया जायेगा. सभी को जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पता लगाया जा रहा कि उनलोगों ने और कितने रेस्टोरेंट से रंगदारी के नाम पर उगाही की है. कहा कि उक्त पांच लोग दोनों महिला को इस लिये रखते थे कि उनका प्रोटेक्शन रहे.

————–

गिरफ्तार लोगों की सूची

गौतम कुमार गर्जना, मुंदीचक

अरविंद कुमारजमालपुर, शाहकुंड

अजय कुमार, कोयलाघाट आदमपुर

संजीव मिश्रा, सबौर

मो शमिमुउल्लाह, सिमरिया

दो महिला की गिरफ्तारी होगी

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन