Bhagalpur news सफाई एजेंसी की हड़ताल ने बदल दी शहर की सूरत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सफाई एजेंसी की हड़ताल ने बदल दी शहर की सूरत

नगर पंचायत अकबरनगर की सफाई एजेंसी की मनमानी ने सूरत बदल दी है.

विज्ञापन

नगर पंचायत अकबरनगर की सफाई एजेंसी की मनमानी ने सूरत बदल दी है. सफाईकर्मियों का मानदेय भुगतान लंबित रखने से नाराज सफाईकर्मियों ने गुरुवार को हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. सफाई एजेंसी बकाया मानदेय देने के बदले सफाईकर्मी को डरा धमका कर काम कराना चाहती है. सफाई व्यवस्था बंद होने के बाद नपं के सभी 11 वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है. नाला उड़ाही का काम बंद रहने से नाला जाम हो गया है. नाला का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा है. लोगों का जीना दूभर हो गया है. कूड़े के ढ़ेर से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. गंदगी से बदबू निकलने से महामारी फैलने का आशंका बढ़ गयी है. सड़क पर जगह-जगह रखे कचरा भीषण गर्मी और तपती धूप में विकराल रूप धारण कर लिया है. गंदगी से लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है, पुरानी बस स्टैंड के समीप सड़क पर बह रहे गंदा पानी के बीच बच्चे स्कूल आते जाते हैं. सड़ांध व बदबू से लोग अब बीमार पड़ रहे हैं. स्थानीय अशोक साह, कन्हैया झा ने बताया कि नपं के उदासीनता से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं. प्रत्येक दो माह पर हड़ताल होती है. रिजर्व टोटो में महिला के जेवरात की चोरी, चालक हिरासत में सुलतानगंज अपर रोड चौक बाजार में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही महिला से रिजर्व टोटो में जेवरात चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने टोटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिला टोटो रिजर्व कर सुलतानगंज से भागलपुर के लिए निकली थी. रास्ते में चालक ने महिला के विरोध के बावजूद तीन युवकों को टोटो में बैठा लिया. एक युवक महिला के सामान के पास बैठ गया और मौका पाकर बैग से जेवरात रखा छोटा बैग निकाल कर रास्ते में ही उतर गया. महिला जब अपने गंतव्य पर पहुंची और सामान की जांच की, तो बैग खुला मिला और उसमें रखा जेवरात गायब था. घटना के बाद टोटो चालक भी वाहन लेकर अपने घर चला गया. मामले में प्रशिक्षु एएसपी व थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि टोटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन