bhagalpur news. ड्रेस कोड में कार्यालय नहीं आने पर कर्मियों का कटेगा वेतन

टीएमबीयू व संबंधित इकाई के कर्मचारी सावधान हो जाये. ड्रेस कोड में कार्यालय नहीं आने पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है
टीएमबीयू व संबंधित इकाई के कर्मचारी सावधान हो जाये. ड्रेस कोड में कार्यालय नहीं आने पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसे लेकर विवि प्रशासन सख्त होता दिख रहा है. दरअसल, विवि के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ड्रेस कोड के लिए विवि प्रशासन ने पांच-पांच हजार रुपये दिया है. राशि देने से एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है. एक-दो कर्मचारी को छोड़ कर शेष कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं आ रहे हैं. बताया जा रहा कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के तहत पुरुष व महिला कर्मी को व्हाइट ड्रेस कोड में आना है, लेकिन अधिकतर पुरुष व महिला कर्मी विवि प्रशासनिक भवन से लेकर पीजी विभागों, लाइब्रेरी सहित संबंधित शाखा में रंग-बिरेंगे परिधान में आते हैं. मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन गंभीरता से लिया है. ड्रेस कोड में नहीं आने पर कटेगा वेतन
विवि सूत्रों के अनुसार विवि में हुए सिंडिकेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि ड्रेस कोड में कर्मचारी नहीं आते है, तो उनका एक दिन का वेतन कटेगा. सिंडिकेट बैठक में जोर दिया गया कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को हरहाल में ड्रेस कोड का पालन करना है. इस बाबत कुछ दिन पहले विवि प्रशासन की तरफ से पत्र भी जारी किया गया था. इसमें उन कर्मचारियों को ड्रेस कोड में आने के लिए कहा गया था.
ड्रेस बनाने को लेकर मांगी गयी थी राशि विवि सूत्रों के अनुसार सालों से ड्रेस कोड के लिए विवि प्रशासन से चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी थी. इसे लेकर संगठन के कर्मचारी नेता ने विवि प्रशासन को आवेदन देकर ड्रेस कोड बनाने के लिए पांच-पांच हजार राशि देने की मांग की थी. इसे लेकर सिंडिकेट की बैठक में मामले को रखा गया, जहां सदन ने ड्रेस कोड के लिए राशि देने की अनुमति प्रदान की थी.कर्मचारियों के साथ बैठक कर देंगे निर्देश – रजिस्ट्रार
विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि उन कर्मचारियों के साथ जल्द ही बैठक कर ड्रेस कोड में आने के लिए कहा जायेगा. विवि प्रशासन ने ड्रेस कोड के लिए पांच-पांच हजार रुपये कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिया है. कहा कि इतना सब के बाद भी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ड्रेस कोड (व्हाइट ड्रेस) में नहीं आते है, तो ऐसे में कार्रवाई की जायेगी.
राशि मिल चुका है, ड्रेस कोड में आना चाहिए विवि के कर्मचारी सीनेट सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि विवि से राशि मिल चुकी है, तो ड्रेस कोड में कर्मचारियों को आना चाहिए. सिंडिकेट की बैठक में इसे लेकर निर्णय हो चुका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




