फसल लगाने से पहले खेतों की मिट्टी जांच जरूरी : वैज्ञानिक

Edited by UDAY KANT SINGH
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी की छह पंचायतों में आयोजित हुआ किसान जागरुकता अभियान

विज्ञापन

पालोजोरी. किसानों को समृद्ध करने के उद्देश्य से प्रखंड की छह पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के कृषि वैज्ञानिकों ने जीवनाबांध, कचुआसोली, दुधानी, कुंजबोना, बसबुटिया व बांधडीह पंचायत में चौपाल लगायी. इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ रंजन कुमार ओझा, कृषि वैज्ञानिक पूनम सोरेन, गौरव साहू, सर्वेश कुमार, डॉ विवेक कश्यप, सेवान चक्रवर्ती, डॉ बीके झा, सूरज माली के अलावा प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रितु रोशनी मुर्मू ने गांव में किसानों के साथ बैठक कर उन्हें कृषि की नयी तकनीक, सरकार प्रायोजित योजना व उन्नत खेती की जानकारी दी. यह कार्यक्रम भारतीय कृषि में बदलाव लाने तथा वैज्ञानिक पद्धति से जमीनी स्तर पर किसानों को जोड़ा जा सके. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि भूमिहीन किसान अपने घरों के अंदर ही मशरूम की खेती कर लाभ अर्जित कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि किसान इसकी जानकारी लें. इसके अलावा किसानों को किसान सम्मान निधि, पीएम कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मोटे अनाज, दलहन की खेती आदि के बारे में विस्तार से बताया. इसके अलावा किसानों को मिट्टी जांच कर फसल लगाने की सलाह भी दी गयी. मौके पर सुनील हेंब्रम, बलराम सिंह, गोकुल प्रसाद यादव, सीतेश कुमार आदि मौजूद थे. ————- पालोजोरी की छह पंचायतों में आयोजित हुआ किसान जागरुकता अभियान कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola