Zubeen Garg Last Instagram Post: मौते से 2 दिन पहले 'या अली' सिंगर ने किया था ये आखिरी पोस्ट, देखकर नम हो जाएगी आंखें
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2025 7:26 PM
जुबीन गर्ग लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट फोटो- इंस्टाग्राम
Zubeen Garg Last Instagram Post: पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई. खबरों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. जुबीन के पॉपुलर सॉन्ग में "या अली" शामिल है. अब उनकी मौत के बाद उनका लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है.
Zubeen Garg Last Instagram Post: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आज का दिन किसी सदमें से कम नहीं है, क्योंकि लाखों लोगों को अपनी सुरीली आवाज से इम्प्रेस करने वाले पॉपुलर असमिया सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. खबरों के अनुसार, गायक डाइविंग करते समय समुद्र में बेहोश गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आइये एक नजर उनके लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर डालते हैं.
जुबीन गर्ग का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल
जुबीन गर्ग ने अपनी मौत से दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने फैंस को फेस्टिवल में आने का न्योता दिया. पोस्ट में उन्होंने कहा, “सिंगापुर के दोस्तों, मैं आपको 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक में आयोजित होने वाले चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में आमंत्रित करता हूं. आइए और भारत के अनोखे हिस्से को देखिए. हम बेहतरीन कृषि, शिल्प उत्पाद, चाय का अनुभव, नृत्य, फैशन शो और शाम के संगीत कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं, जिनमें भारत के नॉर्थ ईस्ट के रॉक बैंड और रैपर्स शामिल होंगे. मैं पूरे फेस्टिवल में एक सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहूंगा और 20 तारीख की शाम को अपने लोकप्रिय हिंदी, बंगाली और असमिया गीतों के साथ प्रस्तुति दूंगा. प्रवेश निःशुल्क है.”
राजनेता रिपुन बोरा ने जुबीन को दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड में जुबीन को फिल्म गैंगस्टर के हिट गाने “या अली” के लिए जाना जाता था. राजनेता रिपुन बोरा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा सदमा और दुःख हुआ है. उनकी आवाज, संगीत और अदम्य साहस ने असम और उसके बाहर की पीढ़ियों को प्रेरित किया. उनके परिवार, फैंस और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना… शांति से विश्राम करें, लीजेंड #जुबीनगर्ग.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










