Baaghi 4 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची बागी 4, जॉली एलएलबी 3 ने किया खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2025 1:08 PM

विज्ञापन

बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, संजय दत्त और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई. फिल्म को न्यू रिलीज जॉली एलएलबी 3, निशानजी और अजेय से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 15वें दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 19 सितंबर को एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई. जिसमें सबसे पहले तो अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 है, दूसरी अनुराग कश्यप की निशानजी और तीसरी परेश रावल की अजेय शामिल है. न्यू रिलीज के दस्तक से टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की हालत टाइट हो गई और इसकी 15वें दिन की कमाई बेहद निराशाजनक हुई. आइये जानते हैं यह कौन से आंकड़े तक पहुंची.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 19 सितंबर को 1 बजे तक बागी 4 ने भारत में 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 52.59 करोड़ हो गया है. फिल्म कई दिनों से लाखों में ही कमाई कर रही है. अब नई रिलीज ने इसका खेल और बिगाड़ दिया है. जिससे जल्द ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म का थियेटर रन खत्म हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन ड्रामा का बजट 150 करोड़ के करीब है.

भारत में बागी 4 का कलेक्शन

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.79 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.48 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.01 करोड़ (Early Reports)

टोटल कलेक्शन- 52.59 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Pyaar Ka Panchayat: भोजपुरी का पहला रियलिटी शो 2026 में होगा लांच, Big Boss जैसा एक और शो भी पाइपलाइन में

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola