Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु से शादी के लिए ससुरजी के पैरों में नाक रगड़ेगा अभीर, मुंहतोड़ जवाब देगी रूही

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ल और रोहित पुरोहित के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज वाले एपिसोड में महाट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आज अभीर चारु से मुंबई जाने को कहेगा. उधर पोद्दार हॉउस में हाई वोल्टेज ड्रामा होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाला है. समृद्धि शुक्ल और रोहित पुरोहित के इस सीरियल के 5 फरवरी, 2025 के एपिसोड की शुरुआत में देखने को मिलता है कि अभिरा कोर्ट पहुंचने में लेट हो जाती है, जिसकी वजह से तलाक की सुनवाई अगले हफ्ते तक टल जाती है. उधर आरके की मां शिवानी को अपनी बहु मान लेती है और आरके से अभिरा को गजरा पहनाने के लिए कहती है. लेकिन तभी वहां अरमान पहुंच जाता है.

अभीर चारु से मुंबई चलने को कहेगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगे के एपिसोड में चारु एक आखिरी बार अभीर से मिलने के लिए जाती है और कहती है कि जो बातें करनी हो, जल्दी करो क्योंकि इसके बाद हम दोबारा कभी नहीं मिलेंगे. इसपर अभीर उसका चेहरा अपनी ओर करते हुए कहता है कि यही बातें मेरी आखों में देखकर बोलो. अभीर आगे कहते है कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपने प्यार के लिए हमें कुछ वक्त के लिए परिवार से दूर रहना पड़ेगा। हम साथ में मुंबई चलते हैं और वहां शादी कर लेंगे. कुछ वक्त में घरवालों का गुस्सा शांत हो जाएगा. दूसरी ओर पोद्दार हॉउस में पूरा परिवार चारु के गायब होने की वजह से परेशान है और फूफा सा अभीर को बुरा भला कहेंगे. वहीं, कावेरी भी अभीर के खिलाफ किडनैपिंग का केस करने को कहेगी.

रूही का फूटा फूफा सा पर गुस्सा

कावेरी और फूफा सा की बातें सुनकर रूही भड़क जाती है और फूफा सा से कहती है कि मेरे मासूम भाई पर आप इतने इल्जाम लगा रहे हैं, लेकिन जब कमीने नीरज ने उसपर गन्दी नजर डाली थी, तब आपने पैसों के आगे अपनी बेटी के बारे में जरा भी नहीं सोचा. इसी बीच अभिरा पोद्दार निवास पहुंचेगी, जहां कावेरी और दादीसा समेत पूरा परिवार उसे शक की नजर से देखेगा. ऐसे में जब अभिरा कुछ बोलने ही वाली रहती है तभी अरमान उसे रोक देता है और कहता है कि उसे सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद चारु और अभीर की एंट्री होती है.

ससुरजी के पैरों में नाक रगड़ेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. शो में आगे पूरा परिवार चारु और अभीर की सगाई के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन संजय सगाई में शामिल नहीं होता है, बल्कि शर्त रखता है कि जब तक अभीर उसके पैरों में झुकर कर अपनी नाक नहीं रगड़ेगा तब तक वह इस रिश्ते के लिए नहीं मानेगा, लेकिन चारु के लिए अभीर इस शर्त को भी मान जाता है.

यह भी पढ़े: Anupama Written Update: शादी का शगुन लेकर कोठारी निवास पहुंची अनुपमा, मोटी बा से कर डाली ऐसी डिमांड

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola