Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सड़क पर ही अभीरा को बेइज्जत करेगा ये शख्स, देखता रह जाएगा अरमान, सामने आया नया प्रोमो

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jan 2025 12:22 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, आरके और अभीरा को साथ में देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. वह उसे सड़क पर ही खरी खोटी सुनाने लगती है. अरमान भी वहां मौजूद होता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में आरके, अरमान, अभीरा और विद्या नजर आ रही है. प्रोमो में दिखाया गया कि अभीरा मंदिर के पास खड़ी होती है. आरके के जैकेट पर कुछ लगा होता है, जिसे अभीरा हटाती है. ये विद्या देख लेती है और उसे काफी गुस्सा आ जाता है. विद्या को लगता है कि अभीरा और आरके के बीच कुछ चल रहा है. ये सोचकर वह अभीरा को बहुत बुरा-भला कह देती है. अभीरा सबुकछ चुप चाप सुन लेती है.

अभीरा पर गुस्सा करेगी विद्या

विद्या गुस्से में अभीरा से कहती है कि, मेरा बेटा तुम्हारी यादों को संभालकर रख रहा है. अकेले टूट रहा है और यहां तुमने नए लड़के को भी फंसा लिया. कम से कम अलग होने तक का तो वेट कर लेती. अभीरा और आरके ये बातें सुनकर चौंक जाते हैं. अभीरा की आंखों में आंसू आ जाते हैं. तभी वहां अरमान आ जाता है और अपनी मां को वहां से ले जाने लगता है. विद्या अपने बेटे से कहती है कि ‘तू इससे प्यार करता है न? अभी भी प्यार करता है न? तेरे दिल में इसके लिए अभी भी जगह है ना, लेकिन इसके दिल में तेरा ख्याल भी नहीं है अरमान.’ अभीरा उनसे कुछ कह नहीं पाती.

ये रिश्ता क्या कहलाता में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीर पोद्दार परिवार के सामने चारु से शादी करने का अपना फैसला बताता है. कावेरी काफी गुस्सा हो जाती है. कियारा को समझ नहीं आता कि अभीर उससे प्यार कैसे नहीं कर सकता. वह चारु की तरह कपड़े पहनती है और तैयार होती है. चारु उसे शांत कराने की कोशिश करती है. दूसरी तरफ कावेरी कहती है कि चारु और कियारा को अभीर के आगे से बढ़ना चाहिए. विद्या कहती है कि दोनों में से किसी की भी शादी अभीर से नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola