Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से गीता���जलि को अपनाने के लिए कहेगा ये शख्स, दादीसा अभीरा को गिफ्ट करेगी अनमोल चीज

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि विद्या एक बार फिर यू टर्न लेने वाली है. अब उसे बहू के रूप में गीतांजलि पसंद आने लगी है. ऐसे में वह चाहती है कि अरमान अब उसे उसकी पत्नी होने का सभी अधिकार दें.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपने जबरदस्त एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा ने अंशुमन मामले में काफी स्ट्रगल किया. उसे अपनी बेटी और परिवार से दूर कुछ महीने जेल में बिताने पड़े. जहां उसके साथ काफी बुरा व्यवहार किया गया. हालांगकि ताजा एपिसोड में, हम देखते हैं कि अरमान अदालत में एक वीडियो दिखाते हैं, जिससे अभीरा बेगुनाह साबित होती है. अभीरा जेल से रिहा हो जाती है और अरमान उसे पोद्दार हाउस ले जाता है. हालांकि, वह अभी भी सदमे में है.
सदमें में है अभीरा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ के लेटेस्ट एपिसोड में, हम पोद्दार परिवार के सभी सदस्यों को अभीरा का स्वागत करते हुए देखते हैं. कावेरी आरती करती है और संजय, मनीषा वेलकम करते हैं. मायरा अपनी मां को देखकर काफी खुश है. हालांकि, अभीरा पूरी तरह से खामोश है और सदमे की हालत में है. वह किसी से बात नहीं करती और अपने कमरे में भाग जाती है. वह गिरने ही वाली होती है, लेकिन अरमान उसे बचाने आता है.
विद्या ने फिर मारा यू टर्न
अभीरा की हालत देखकर परिवार में हर कोई चिंतित है. इधर विद्या एक बार फिर यूटर्न मारते हुए देखी जा सकती है. उसे गीतांजलि के लिए काफी बुरा लगता है. वह चाहती है कि अरमान अब अभीरा पर से फोकस हटाकर गीतू को टाइम दें. वह गीतांजलि को अपनी बहू के रूप में पसंद करने लगी है
विद्या चाहती हैं कि अरमान गीतांजलि को अपनी पत्नी होने का अधिकार दें
सीरियल के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि विद्या, अरमान से गीतांजलि को अपनी पत्नी होने का अधिकार देने के लिए कह रही हैं. वह अरमान से कहती है अब वह गीतांजलि के साथ अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. फैन्स विद्या के इस यू-टर्न से हैरान हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है में, आगे देखेंगे कि कावेरी, अभीरा को इस गहरे सदमे से बाहर निकालने के लिए मसूरी का रिसॉर्ट गिफ्ट करेगी, जिससे उसका ध्यान भटके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










