Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को भूल अभीरा से अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान, मायरा की मां का ये होगा जवाब

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं, क्योंकि अरमान सबकुछ भूलकर एक बार फिर अभीरा के सामने अपने प्यार का इजहार करता है. हालांकि वह इसे नकार देती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपने दमदार कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो के जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न बांधे रखता है. लेटेस्ट कहानी काफी इमोशनल है. जहां अभीरा मसूरी में अपने सदमें से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. वहीं गीतांजलि और अरमान भी वहां हनीमून के लिए पहुंच जाते हैं. जिससे वह काफी दुखी हो जाती है.

अभीरा से अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में और भी ड्रामा देखने को मिलेगा. जिसमें अरमान पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का फैसला करेगा. भावनाओं में बहकर, अरमान बेचैनी से अभीरा से अपने प्यार का इजहार करता है. वह अपनी गलतियों को स्वीकार करता है और उन गलतफहमियों के कारणों का खुलासा करता है, जिनकी वजह से वे अलग हुए थे. वह अभीरा को अपनी लाइफ में वापस चाहता है.

अरमान के प्यार को ये कहकर नकार देती है अभीरा

हालांकि, अरमान की तमाम कोशिशों के बावजूद, अभीरा टस से मस नहीं होती. उनके बीच जो कुछ भी हुआ, उससे अब भी बहुत आहत और दुखी है. वह अरमान के प्यार को नकार देती है. अभीरा साफ करती है कि उनके प्यार को फिर से जगाने के लिए बहुत देर हो चुकी है. क्योंकि उसकी लाइफ में अब गीतांजलि आ गई है. अरमान ये सुनकर शॉक्ड हो जाता है. आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि अरमान का दिल टूट गया है और वह अपने प्यार से एक बार फिर दूर हो गया है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 की बल्ले-बल्ले, इन 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें- Nishaanchi Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की निशानची ने किया कितना कलेक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola