Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में होगा अंतिम संस्कार, अब किसकी होगी मौत, अरमान-अभीरा उठाएंगे बड़ा कदम

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान और अभीरा को कोसती है. विद्या कहती है कि उनकी शादी असफल रहेगी और नहीं चलेगी. अरमान को अपनी मां की बातें काफी बुरी लगती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक अरमान और अभीरा की शादी को लेकर है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दोनों की शादी होने वाली होती है, लेकिन रूही बड़ी चाल चलती है. रूही, अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट बदल देती है और वो रिपोर्ट देखकर घर में खूब तमाशा होता है. दादी सा और विद्या शादी के खिलाफ हो जाते है और एक नया ड्रामा दर्शकों को देखने मिलता है. हालांकि रूही एक ऐसा जाल बिछाती है, जिसमें अरमान और अभीरा फंस जाते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया गया कि रूही की तमाम कोशिशों के बाद भी अभीरा और अरमान की शादी हो जाती है. रूही की सारी चालें धरी की धरी रह जाती है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान का गृह प्रवेश होता है और इस दौरान विद्या उन्हें कोसती है. विद्या कहती है कि उनकी शादी असफल रहेगी और नहीं चलेगी.

शराब पीकर क्यों आएगा अरमान

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या की बातों से अरमान का दिल टूट जाएगा. वो शराब पीकर घर आएगा और विद्या से बात करने की कोशिश करेगा. वो रोएगा और अपनी मां को मनाएगा. विद्या कहती है वो उसे तभी माफ कर सकती है, जब वो पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा.

अरमान-अभीरा को घर छोड़कर जाने से रोकने के लिए क्या करेगी दादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा विद्या पर गुस्सा करेगी. वो अरमान और अभीरा को घर छोड़ने से रोकती है. दादी सा एक अर्थी तैयार करती है. कावेरी, विद्या से कहती है कि वह अंतिम संस्कार करा रही है क्योंकि विद्या ने पहले ही उनके सभी रिश्तों को मार दिया है.

क्या अरमान और अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर जाएंगे

दादी सा का ये प्लान कामयाब होता है. दादी सा की बातों को सुनकर विद्या काफी उदास और दुखी हो जाती है. अरमान और अभीरा सब कुछ ठीक करने के लिए घर नहीं छोड़कर जाने का फैसला करते हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया गया कि रूही की तमाम कोशिशों के बाद भी अभीरा और अरमान की शादी हो जाती है. रूही की सारी चालें धरी की धरी रह जाती है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान का गृह प्रवेश होता है और इस दौरान विद्या उन्हें कोसती है. विद्या कहती है कि उनकी शादी असफल रहेगी और नहीं चलेगी.