Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स गीतांजलि को भड़काएगा, कहेगा- अंशुमन की तरह टूटेगा उसका दिल, दादीसा ने इसे जॉब से निकाला
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2025 6:48 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक ने देखा कि कावेरी ने रिसॉर्ट में सुंदर को नौकरी से निकाल दिया. इधर तान्या गीतांजलि को भड़काने की कोशिश करती है और कहती है कि उसका भी अंशुमन जैसा ही हाल होगा. अरमान उसे अपनी जिंदगी से निकाल देगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आज रात के एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला. जहां कावेरी रिसॉर्ट पहुंचते ही गुस्से में आग बबूला हो जाती है. वह सुंदर नाम के शख्स को बुलाती है और उससे देखरेख को लेकर सवाल पूछती है. वह कहती है कि आज के डिजिटल युग में भी कौन रजिस्टर पर निर्भर रहता है. सुंदर एक पल के लिए हिचकिचाता है और बताता है कि रिसॉर्ट के पिछले मालिक पुराने तरीके को ही पसंद करते थे. कावेरी उसकी बातों में नहीं आती है. जिसके बाद सुंदर उससे माफी मांगता है.
सुंदर को खरी-खोटी सुनाती है कावेरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने को मिला कि कावेरी रजिस्टर को ध्यान से देखती है और कहती है कि कई कमरे के रिकॉर्ड इसमें कोई नहीं है. सुंदर कहता है कि जरूर कुछ दिक्कत हुआ होगा. इसपर दादीसा कहती है कि अगर उसे लगता है कि उसकी करतूतें सामने नहीं आएगी, तो ये उसकी गलतफहमी है. वह कहती है कि जरूर उसने पैसों की हेराफेरी की है.
सुंदर को जॉब से कावेरी ने निकाला
सुंदर दादीसा के सामने खुद को सही ठहराने की कोशिश करता है, लेकिन कावेरी अपना धैर्य खो देती है और उसे काम से हटाने का फैसला करती है. जाने से पहले, सुंदर उसे चेतावनी देता है कि एक समय आएगा, जब उसे वापस लाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. हालांकि, कावेरी अपनी बात पर अड़ी रहती है.
तान्या, गीतांजलि को भड़काने की करती है कोशिश
दूसरी तरफ, गीतांजलि हनीमून पर जाने की इच्छा जाहिर करती है. हालांकि अरमान उसे डांट देता है. इस बीच, तान्या गीतांजलि को दिलासा देने की कोशिश करती है, लेकिन गीतू उसे दिखावा करने वाली कहती है और उसकी कोशिश उल्टी पड़ जाती है. वह गीतांजलि को यह भी चेतावनी देती है कि अंशुमन की तरह, उसका भी दिल टूट जाएगा. विद्या बीच में आकर तान्या को गीतांजलि को भड़काने से मना करती है, लेकिन तान्या कहती है कि वह सच बोल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










