Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: शिवानी को रास्ते से हटाने का प्लान करेगी दादीसा- कावेरी, ये 2 शख्स आ जाएंगे बीच में

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Feb 2025 12:44 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा से अरमान पूछती है कि क्या उसे शिवानी को खोने का डर है. अरमान कहता है कि उसके लिए दोनों जरूरी है और वह किसी एक को नहीं चुन सकता.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, शिवानी को पोद्दार हाउस से जाने के लिए कहती है. विद्या उससे कहती है कि अरमान का एक परिवार है उसे उसकी जरूरत नहीं. अभीरा उनकी बात सुन लेती है. अभीरा, कावेरी और विद्या से पूछती है उन्होंने शिवानी से ऐसा क्यों कहा. दादी सा उसे अपनी हद में रहने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अभीर को चारु की याद आती है. रूही, अभीर से कियारा के साथ रहने के लिए कहती है. रूही कहती है उसे पछतावा है कि उसने रोहित के साथ अपने रिश्ते को पहले चांस नहीं दिया था.

शिवानी को समझाएगी अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोहित, अभीरा पर गुस्सा करता है कि उसने शिवानी को घर क्यों लाया. दूसरी तरफ अरमान से अभीरा पूछती है कि क्या उसे शिवानी और विद्या को खाने का डर है. अरमान कहता है वह उन दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकता है, क्योंकि दोनों उसके लिए जरूरी है. अभीरा, शिवानी को सोने के लिए कहती है. वह उसे बताती है कि जब वह पोद्दार हाउस में आई थी, जब उसे दादी सा और अरमान भी पसंद नहीं करते थे. हालांकि अब स्थिति बदल गई है. अभीरा, शिवानी को परेशान होने के लिए नहीं कहती.

शिवानी को आश्रम भेजना चाहती है विद्या और कावेरी

अरमान, विद्या से बात करता है और उसे समझाता है कि उसके लिए उसका प्यार कभी कम नहीं होगा. अरमान उसे अपना अल्टीमेटम वापस लेने के लिए कहता है. कावेरी और विद्या, शिवानी को आश्रम भेजने का प्लान करती है. हालांकि उसके प्लान को अरमान और अभीरा मिलकर फेल कर देते हैं. शिवानी उन दोनों से झूठ बोलती है कि वह हरिद्वार जाना चाहती है. अभीरा उससे पूछती है कि क्या वह आधी रात में हरिद्वार जाना चाहती है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola