Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नये किरदार की एंट्री, अरमान से तलाक के बाद अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. सीरियल में मेकर्स एक नयी एंट्री करवा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसके आने से शो में नया टर्न आएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा में है. सीरियल को 15 साल से अधिक हो गए है, लेकिन फिर भी हर बार ये टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल होता है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि विद्या की वजह से अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है. इस एक्सीडेंट में अभीर के पैरों में चोट लगती है और अब वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा. अभीरा और अभीर इस घटना से काफी टूट गए थे. अभीरा ने विद्या के खिलाफ केस किया और उसे 10 साल की कोर्ट ने सजा सुनाई. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो में एक नयी एंट्री होने वाली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नयी एंट्री
राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री होने वाली है. टेली एक्सप्रेस के अनुसार, सिद्धार्थ ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. उनके आने से शो में नया ट्विस्ट और टर्न आएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि अभीरा की जिंदगी में मेकर्स नये आदमी की एंट्री करवाने वाले हैं. हालांकि मेकर्स ने इसपर अभी तक ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है.
अरमान करेगा अभीरा का लाइसेंस रद्द
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को कोर्ट के बाहर किसी के साथ चाय पीते और मस्ती करते देखता ह���. अरमान को ये बर्दाश्त नहीं होता. भले ही अरमान उससे नाराज और गुस्सा है, लेकिन अभी भी वह अभीरा से बहुत प्यार करता है. उसे ये पसंद नहीं आता कि अभीरा किसी और के साथ ऐसे मस्ती करें. वह उसका लाइसेंस रद्द करने का फैसला करता है. अभीरा इस मामले में अरमान से बात करने का सोचती है. अभीरा उसे कॉल करती है, लेकिन वह उसका फोन नहीं उठाता. वह उससे मिलने के लिए पोद्दार हाउस चली जाती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










