Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को कैसे ऑफर हुई ये रिश्ता क्या कहलाता है, अरमान बोले- पता नहीं था कि..
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Dec 2023 4:42 PM
Yeh rishta kya kehlata hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी सीरियल के लीड हैं. ऐसे में अब शहजादा ने बताया कि कैसे उन्हें ये शो ऑफर हुई और उन्होंने किसी को बताया क्यों नहीं.
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फैंस इस बात से खुश नहीं हैं. वे अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी को महज दो साल में खत्म करने के लिए मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों को यह पसंद नहीं आया और इसलिए वे निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं और अभी तक नए कलाकारों को पूरे दिल से स्वीकार नहीं किया है. नए कलाकारों को भी नेगेटिव मैसेज मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग नई जोड़ी, समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को भी पसंद करने लगे हैं. अभीरा और अरमान की कहानी धीरे-धीरे दर्शकों से जुड़ रही है. शहजादा और समृद्धि पहले भी कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. शहजादा को ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘शुभ शगुन’, ‘छोटी सरदारनी’ में देखा गया था. समृद्धि सवी की सवारी में नजर आई थीं.
शहजादा को कैसे ऑफर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है
शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अरमान के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए पसंद किया गया है. अब, इंडिया फोरम से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि उन्हें अरमान की भूमिका कैसे मिली और उन्होंने कभी यह क्यों नहीं बताया कि उन्हें इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है.
मॉक शूट में नहीं पता था कौन से सीरियल के लिए था ऑडिशन
उन्होंने कहा कि जब उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है मिला तो वह लगभग 6-7 शो के मॉक शूट में शामिल थे. एक्टर ने कहा, जब उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है का ऑफर मिला, तो वह एक मॉक शूट में थे और उन्हें बताया गया कि उन्हें राजन शाही के शो के लिए फाइनल कर लिया गया है, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह कौन सा शो है. बाद में एक मीटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए विचार किया जा रहा है. हालांकि, फाइनल होने के बाद उन्होंने अपनी मां को शो करने के बारे में बताया. वह वास्तव में उत्साहित थी, क्योंकि वह इसकी फैन रह चुकी हैं.
प्रोमो से पहले तक शहजादा ने मां को नहीं बताया था कुछ
हालांकि, शहजादा ने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने प्रोमो रिलीज होने के बाद ही दी थी. उन्होंने आगे इसका कारण भी बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कहा, “मेरा व्यक्तिगत मानना है कि जब आप किसी चीज की इच्छा करते हैं, तो उसके बारे में अत्यधिक चर्चा बाधा बन जाती है. मेरा मानना है कि जितनी ज्यादा चर्चा करो, आपको जो चाहिए, वो नहीं होगी.” उन्होंने कहा कि वह चीजों को गुप्त रखने और सही समय आने पर ही उसे साझा करने में विश्वास रखते हैं. समृद्धि और शहजादा के अलावा श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा और प्रतीक्षा होनमुखे हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई कहानी दिलचस्प होती जा रही है. अरमान ने अभीरा से इसलिए शादी की है, क्योंकि उसने अक्षरा से उसका ख्याल रखने का वादा किया था. वह उसे घर ले आता है, लेकिन कावेरी और पोद्दार परिवार उसे स्वीकार नहीं करता है. कावेरी अभीरा को घर छोड़ने के लिए बहुत कोशिश कर रही है. अभीरा और अरमान तब तक साथ रहने का फैसला करते हैं, जब तक अभीरा एक स्वतंत्र वकील नहीं बन जाती. हालांकि, कावेरी अभीरा की जिंदगी खराब करने के लिए सब कुछ कर रही है. रूही को भी अरमान के साथ देखकर जलन हो रही है. अरमान उसे सच्चाई बताता है और उसे अभीरा के लिए वहां रहने के लिए कहता है. रूही अब गोयनका हाउस में अपने पगफेरा के लिए जा रही है. अभीरा घर से भाग जाती है, क्योंकि उसे अपनी मां की याद आती है. रुही और रोहित पगफेरा के लिए गोयनका विला पहुंचते हैं और अभीरा भी वहां पहुंचेगी. मनीष और गोयनका अभीरा का स्वागत करेंगे और उसे आशीर्वाद देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










