Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नयी एंट्री को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, अभीरा बोली- दर्शकों को ट्विस्ट देखने मिलेगा

Rohit Purohit on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नयी एंट्री होगी, ऐसा अभीरा और रोहित ने बताया. अब ये नयी एंट्री कौन होगा, इसके बारे में आने वाले दिनों में पता चलेगा. दूसरी तरफ शो में दिखाया जाएगा कि कृष लंदन भागने की कोशिश करेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित की मौत से पोद्दार परिवार उबरने की कोशिश कर रहे हैं. अभीरा और अरमान, रूही को अच्छा फील कराने में लगे हैं, ताकि उसे रोहित की याद ना आए. दूसरी तरफ अरमान के देखभाल को देखकर रूही के मन में उसके लिए फिर से भावनाएं आने लगी है. वह खुद को कंफ्यूज पाती है और उसे समझ नहीं आता कि वह क्या करें. आने वाले एपिसोड में एक नये शख्स की एंट्री होने वाली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नयी एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नयी एंट्री होने वाली है और इसके बारे में खुद समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने एक इंटरव्यू में बताया. रोहित और अभीरा ने बताया कि रूही, अरमान की तरफ आकर्षित नहीं होगी. इसके साथ ही दर्शकों को एक बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा. दोनों ने बताया कि एक नया शख्स आएगा और उसके आने से सब कुछ बदल जाएगा. ये एंट्री जल्द ही होने वाला है. हालांकि ये शख्स कौन है इसके बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है.
कृष को अरमान से माफी मांगने के लिए कहेगी दादी सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष खुद को एक ऐसे सिचुएशन में पाता है, जिसकी वजह से वह परेशान हो जाता है. वह बिना बताए किसी को लंदन भागने का प्लान करता है. वह अपना बैग पैक करता है, लेकिन उसके प्लान के बारे में अरमान को पता चल जाता है. अरमान उसे स्थिति का सामना करने के लिए कहता है. हालांकि कृष अपने भाई की बात ना मानकर अपने पिता संजय की सलाह मानता है. कृष और अरमान के बीच स्थिति खराब हो जाती है. दादी सा कृष को अरमान से माफी मांगने के लिए कहती है.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










