Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स रोकेगा अभीरा-अरमान का तलाक, कहानी में इन 2 लोगों में दिखेगा कॉलेज रोमांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही को एहसास हो जाता है कि अभीरा कभी गलत थी ही नहीं, इसलिए वह अरमान संग उसके तलाक को रोकने का फैसला करेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का ध्यान खींचा है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभीरा को पता चल गया कि दक्ष उसका नहीं बल्कि रूही का बच्चा है. वह उसे लेकर भागने तक का प्लान बनाती है, लेकिन अरमान उसे वापस लेकर आता है और बेबी रूही लेकर चली जाती है. रूही अपने बेटे का नाम तक बदल देती है. इस घटना से अभीरा और अरमान का रिश्ता टूट गया.
क्या हो पाएगा अभीरा अरमान का तलाक
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभीरा तलाक लेने का फैसला करते हैं. हालांकि अदालत ने कहा कि फाइनल हियरिंग से पहले उन्हें फिर से सोचने के लिए 6 महीने का समय दिया जाता है. कहानी तब दिलचस्प हो जाती है, जब एक मशहूर वकील अभिरा शर्मा, के.जे.लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट के तौर पर जाती है. हालांकि वहीं अरमान एक प्रोफेसर के रूप में सामने आते हैं. दोनों के बीच कॉलेज रोमांस देखने को मिलेगा.
ये शख्स अभीरा और अरमान के तलाक को रोकेगा
अभीरा उसे कॉलेज में देखकर शॉक्ड हो जाएगी और वह अपना गुस्सा डार्टबोर्ड पर निकालेगी. हालांकि अरमान उसे दूर से छुपकर देख रहा होगा. अरमान किसी तरह अपनी पत्नी को पाने की कोशिश करता है. दोनों कॉलेज की लाइब्रेरी में एक साथ फंस जाते हैं. जिससे उनके बीच के झगड़े शुरू हो जाते हैं. इसके अलावा रूही अभीर को बताएगी कि उसे एहसास हो गया है कि अभीरा की कोई गलती नहीं है. रूही को धीरे-धीरे अभीरा के करीब आते देखेंगे. दर्शक आगे देखेंगे कि रूही ही होगी जो अभीरा और अरमान के तलाक को रोकेगी और उन्हें फिर से एक करेगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से दूर जाने का फैसला लेगी अभीरा, तलाक के पेपर्स पर क्या करेगी साइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










