Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित नहीं ये शख्स आएगा रूही के सपने में, जिसे देख जाएगी घबरा, अरमान को छोड़ देगी अभीरा ?

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही को एस ऐसे शख्स का सपना आएगा, जिसे देखकर वह थोड़ी सी घबरा जाती है. उसे समझ नहीं आता कि उसने ऐसा सपना क्यों देखा. दूसरी तरफ शो का आने वाला एपिसोड दर्शकों के होश उड़ा सकता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हालिया एपिसोड काफी इमोशनल था. शिवानी और रोहित की मौत से पोद्दार परिवार काफी दुखी है. एक साथ ही परिवार ने दो शख्स को खो दिया. गणगौर उत्सव में एक विस्फोट हुआ, जिसमें दोनों की जान गई. हालांकि इसमें अरमान भी गहरे रूप से जख्मी हो गया था, लेकिन उसकी जान बच गई. रूही अपने पति को खोकर पूरी तरह से टूट गई है. इसके साथ ही वह मां भी बनने वाली है. आपने वाला एपिसोड काफी शॉकिंग होने वाला है.

अरमान को सपने में देखती है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही एक ऐसा सपना देखती है जिसमें अरमान होता है. ये सपना काफी रियल सा लगता है. सपने में रूही देखती है कि अरमान उसके बगल में खड़ा है और उसका हाथ पकड़े हुए है. वह उसका हमेशा साथ देने की बात कहता है. उसकी बातें सुनकर रूही खुद को काफी सेफ फील करती है. तभी उसकी नींद खुल जाती है और वह जाग जाती है. रूही अपने सपने में अभीरा के पति अरमान को देखकर काफी हैरान हो जाती है. उसे अपराधबोध होता है.

अरमान को छोड़ देगी अभीरा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही की देखभाल का जिम्मा अरमान पूरी तरह से ले लेता है. अरमान रूही और दक्ष को लेकर कुछ ज्यादा ही सुरक्षात्मक हो जाएगा. इस बीच वह अभीरा को इग्नोर करने लगेगा और रूही के करीब आ जाएगा. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि रूही को अरमान का साथ पसंद आने लगेगा. वह उसके प्यार में फिर से पड़ जाएगी. दक्ष भी बोलना शुरू कर देगा और वह रूही को मां और अरमान को पापा कहेगा. ये सुनकर हर कोई काफी हैरान हो जाएंगे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद अभीरा, अरमान को छोड़ देगी. हालांकि इसे लेकर मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola