Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की मौत के बाद फिर से विलेन बनेगी रूही, अरमान और अभीरा को साथ देख ऐसे करेगी रिएक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Apr 2025 9:43 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बार फिर से अरमान, अभीरा और रूही के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, रोहित के जाने का गम बर्दाशत नहीं कर पा रही. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा अपने आने वाले बच्चे को लेकर बात करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में पांच महीने के लीप आने के बाद कहानी काफी बदल गई है. लीप के बाद दिखाया गया कि अरमान और अभीरा अपनी जिंदगी में बच्चे की कमी महसूस करते हैं. अभीरा डॉक्टर से मदद लेती है और आईवीएफ का सहारा लेती है. हालांकि आईवीएफ फेल हो जाता है और जिसके बाद रूही, अभीरा और अरमान की सरोगेट मदर बनने के लिए आगे आती है. सबकुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन तभी रोहित की मौत हो गई. अरमान ने अपने भाई के साथ अपनी मां शिवानी को भी खो दिया. आने वाला एपिसोड कई मजेदार टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आएगा.
अरमान और अभीरा बिताएंगे एक साथ समय
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बार फिर से अरमान, अभीरा और रूही के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान इमोशनल पल एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे. दोनों ड्राइंग बनाते हैं और अपने अजन्मे बच्चे के लिए लेटर लिखते हैं. दोनों कई दिनों के बाद ऐसे एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. अरमान और अभिरा के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं, दूसरी तरफ रूही, रोहित को बहुत याद करती है. वह खुद को बहुत अकेला फील करती है. अरमान के लिए उसकी भावनाएं और भी उसे उलझा रही है. वह कंफ्यूज है और इसे छिपाने की कोशिश करती है.
किस बात पर अरमान और अभीरा पर गुस्सा होगी रूही
रूही इन सारी बातों को सोच कर काफी चिड़चिड़ा जाती है. वह जब अरमान और अभीरा को एक साथ देखती है, तो उसका दुख, गुस्से में बदल जाता है. रूही उनपर भड़क जाती है और उसका गुस्सा देखकर अभीरा और अरमान हैरान हो जाते हैं. दोनों को समझ नहीं आता कि वह रूही को कैसे संभालें. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें सोनोग्राफी के लिए अभीरा और अरमान, रूही को हॉस्पिटल ले जाते हैं. वहां डॉक्टर को लगता है कि रूही और अरमान पति-पत्नी है. अभीरा पानी लाने जाती है और तभी डॉक्टर अरमान और रूही को बच्चे की धड़कन सुनने के लिए ईयरफोन देती है. अभीरा ये सब चुपचाप देखती है.
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










