Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या आरके और अरमान है सगे भाई? अभीर को चारु से नहीं इससे हो गया प्यार
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2025 12:22 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीर अपने दिल की बात रूही को बताएगा. रूही ये जानकर चौंक जाएगा कि उसे किस से प्यार है. दूसरी तरफ अभीरा के सामने एक बड़ी सच्चाई आएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अरमान अलग-अलग होकर अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. विद्या की वजह से दोनों अलग हो गए. अभीर के एक्सीडेंट ने सबकी जिंदगी बदल दी. अब अभीरा की लाइफ में एक नये शख्स की एंट्री हो गई है. आरके के साथ अभीरा नये केस पर काम कर रही है. आरके को लगता है कि अभीरा एक अच्छी लड़की है और उसे अरमान की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
चारु और अभीर को हो गया है एक-दूसरे से प्यार
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु को एक-दूसरे से प्यार हो गया है. अभीर इस बारे में रूही को बताता है. अभीर इस बारे में पूरे परिवार को बताना चाहता है, लेकिन वह सिर्फ रूही को बताता है. रूही ये जानकर काफी चौंक जाती है. रूही जानती है कि अभी अभीरा और अरमान के रिश्ते में बहुत सारी दिक्कतें चल रही है. ऐसे में पोद्दार परिवार चारु और अभीर के रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेगा. अभीर ये सब जानकर भी रूही को बताता है कि वह सच्चे दिल से चारु से प्यार करता है.
क्या आरके और अरमान है सगे भाई?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंह एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के सामने रूप एक बहुत बड़ा खुलासा करता है. वह अपनी मां को लेकर आता है, जो व्हीलचेयर पर होती है. रूप बताता है कि पैसे उसके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि पैसों से ही उसका इलाज होता है. अभीरा ये जानकर चौंक जाती है. दूसरी तरफ रूप की मां एक बच्चे की फोटो लेकर देखती है और पूछती है कि क्या उसके बेटे ने खाना खा ली. वहीं, विद्या भी उसी बच्चे की तसवीर को देखती है, जो फोटो अरमान के कमरे में रखी होती है. दोनों के पास एक ही बच्चे की तसवीर ये हिंट देती है कि आरके और अरमान भाई हो सकते हैं. हालांकि सच्चाई आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










