Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की आखिरी इच्छा सुनकर अरमान की आंखों से बहने लगेगा आंसू, रूही की उजड़ गई दुनिया

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि रोहित की मौत हो जाएगी. अभीरा और अरमान, रूही के साथ होते हैं. रूही की दुनिया उजड़ गई है. उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ महीने पहले ही पांच साल का लीप आया है. अब सीरियल में शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है. शो में गणगौर उत्सव के दौरान रोहित और शिवानी की मौत हो जाएगी. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित, अरमान को अपनी आखिरी इच्छा बताता है. आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. रूही अपने पति रोहित की मौत से पूरी तरह टूट गई है. चलिए आपको बताते हैं प्रोमो में क्या है.

रोहित की आखिरी इच्छा क्या है

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान अभीरा और अरमान, रूही को थैंक्यू कहते हैं. दोनों उससे कहते हैं कि उसकी वजह से उसका बच्चा दुनिया में आने वाला है. अरमान भी उसे धन्यवाद कहता है. उसके बाद अरमान को एक कॉल आता है, जिसे सुनकर वह चौंक जाता है. उसके बाद दूसरा सीन दिखाया जाता है जिसमें रोहित के फोटो पर एक माला सजी होती है और उसके सामने रूही अपने बच्चे को गोद में लिए होती है. उसके साथ अरमान और अभीरा भी होते हैं. फ्लैशबैक में फिर दिखाया जाता है कि रोहित मरते हुए अरमान का हाथ पकड़ कर उससे कहता है कि रूही और दक्ष की जिम्मेदारी अब उसकी है.

संजय सबको सरोगेसी के बारे में बता देगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान, रूही और रोहित से कहते हैं कि उन्हें सरोगेसी के बारे में पूरे परिवार को बता देना चाहिए. दोनों उससे कहते हैं कि ये राज छुपाने से नयी दिक्कतें आएगी और इस वजह से रूही को स्ट्रेस होगा. दूसरी तरफ संजय सच्चाई के बारे में पता करने के लिए अस्पताल पहुंचता है. वह एक स्टाफ को पैसे देता है और रूही की फाइल देखता है. संजय को सरोगेसी के बारे में पता चल जाता है. अरमान पूरे परिवार को जमा करता है और ये बात बताने वाला होता है, तभी संजय आकर रूही की सरोगेसी के बारे में सबको बता देता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘इससे पहले कि बहुत देर हो जाए…’ रोहित के शो छोड़ने से पहले रूही ने ऐसा क्यों कहा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola