Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘इससे पहले कि बहुत देर हो जाए…’ रोहित के शो छोड़ने से पहले रूही ने ऐसा क्यों कहा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोमित राज अब नजर नहीं आएंगे. रोमित शो को छोड़ रहे हैं और ये बात उन्होंने कंफर्म कर दी है. उनके साथ गर्विता साधवानी ने कुछ तसवीरें पोस्ट की है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही का किरदार गर्विता साधवानी निभाती है. सीरियल में रूही और रोहित की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही कि रोमित राज शो को छोड़ रहे हैं. रोमित ने एक इंटरव्यू में शो छोड़ने की पुष्टि भी कर दी. शो में दिखाया जाएगा कि रोहित की मौत हो जाएगी. एक विस्फोट में रोहित और शिवानी दोनों की जान चली जाएगी. इस बीच एक्ट्रेस ने रोमित संग एक रील पोस्ट किया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.
गर्विता साधवानी ने शेयर की रोमित राज संग फोटो
गर्विता साधवानी ने रोमित राज संग जो रील पोस्ट किया है, उसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. रूही ने कहा कि आपके प्यार ने रूहीत को अमर बना दिया है. तुम जानते हो कि मुझे ये रील एडिट करने का कभी मौका नहीं मिला, मैं करीब इन क्लिप्स को भूल गई थी. पर चलो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए. पीएस- और भी बहुत कुछ है. इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, यह केमिस्ट्री रूही -रोहित एक बेहतर कहानी की हकदार थी. एक यूजर ने लिखा, आप लोग साथ में बहुत अच्छे लग रहे थे यह अनुचित है. एक यूजर ने लिखा, रोहित सर आप मत जाओ शो छोड़कर.
संजय के सामने खुला ये राज
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को पंडित जी प्रसाद देते हैं और वह उसे खाने से हिचकिचाती है. मनीषा उससे सवाल करती है. रूही कहती है कि गर्मी की वजह से उसे बहुत बेचैनी हो रही है. रोहित उसे अंदर लेकर जाता है ताकि वह ताजी हवा खा सकें. मनीषा, काजल से कहती है कि इस पूजा में अभीरा और अरमान को भी होना चाहिए. दूसरी तरफ संजय देखता है कि अरमान और अभीरा भेष बदलकर पूजा में आए है. अभीरा, रूही को प्रसाद खाने के लिए कहती है. रूही कहती है ये तो बच्चे के माता-पिता के लिए है. अभीरा कहती है वह भी उसकी माता पिता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










