Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सिर्फ 3 महीने के लिए था और…

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2025 1:54 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब रोमित राज दर्शकों को नहीं दिखेंगे क्योंकि उन्होंने शो छोड़ दिया है. सीरियल में रोमित, रूही के पति और अरमान के भाई रोहित का रोल निभाते थे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब रोहित का किरदार निभाने वाले रोमित राज नजर नहीं आएंगे. रोमित ने शो को अलविदा कह दिया और अब वह किसी नये प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. रोमित ने शो छोड़ने पर एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने कहा कि शो में उनका किरदार तीन महीने के लिए सिर्फ था, लेकिन 9 महीने तक चला.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब नजर नहीं आएंगे रोमित राज

रोमित राज ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में बताया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर उनके शो से जाने के बारे में जानकर शॉक्ड हो गए थे. रोमित ने कहा हर कोई सेट पर ये जानकर हैरान था कि रोहित का किरदार बाहर हो रहा और हर कोई उदास था. हम लोग स्ट्रांग रहने की कोशिश कर रहे थे और हम लोग अपना काम करने की कोशिश करे थे. एक्टर ने कहा मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे ये रिश्ता का हिस्सा बनने का मौका मिला. ये सिर्फ तीन महीने के लिए था, लेकिन इसे 9 महीने के लिए बढ़ा दिया गया. मुझे तीन गुना ज्यादा प्यार मिला और अच्छे सीन भी. रोहित का किरदार निभाने में काफी मजा आया.

शो का हिस्सा बनने पर रोमित राज ने जताई खुशी

रोमित राज ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर कहा कि ये शो उनके दिल के करीब रहेगा. रोमित ने कहा मैं पूरे देश और ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से पूरी तरह अभिभूत हूं. ये शो मेरी लाइफ के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा. मेरा करियर शुरू हुआ है और मुझे इस आइकॉनिक शो का हिस्सा बनने की खुशी है.

यह भी पढ़ें-  Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola