Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा के अजन्मे बच्चे को मनीषा कहेगी बुरा-भला, अभीरा की ननद रखेगी 2 चौंकाने वाली शर्तें

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2025 10:27 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो-इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा को लेकर मनीषा घर में हंगामा करती है. वह उसके अजन्मे बच्चे को लेकर बुरा भला कहती है. कियारा ये सब सुनने के बाद घर छोड़कर चली जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज रात के ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी से मनीषा कहती है कि अभीरा, अपने भाई अभीर के साथ मिलकर कियारा को फंसाने की कोशिश कर रही है. कावेरी उससे कहती है कि वह अभीरा पर बस इल्जाम लगा रही है. मनीषा कहती है कि अभीरा की मदद से ही अभीर, कियारा के कमरे में आया था. कियारा ये सब सुनकर अपनी मां से पूछती है कि वह अचानक अभीरा के खिलाफ क्यों हो गई.

कियारा के अजन्मे बच्चे को बुरा भला कहेगी मनीषा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या कहती है कि वह कियारा के साथ खड़ी है. मनीषा कहती है कि नया बच्चा हमेशा खुशियां लेकर आता है, लेकिन कियारा का बच्चा सबके बीच अनबन करा रहा है. कावेरी उसे बच्चे के बारे में बुरा नहीं कहने के लिए कहती है. कियारा, मनीषा से कहती है कि वह घर छोड़कर चली जाएगी. तान्या उसे जाने से रोकती है, लेकिन कियारा उसकी बात नहीं सुनती. अभीरा और अरमान, कियारा को खोजने निकलते हैं और वह उसे एक बस स्टैंड के पास मिलती है. कियारा उन्हें बताती है कि वह अपनी जिंदगी में नया स्टेप लेने से डर रही है.

कियारा रखेगी 2 शर्त

अभीर, कियारा से बात करने की कोशिश करता है. मनीषा और मनोज, कियारा पर गुस्सा करते हैं. अभीर, कियारा के बिना घर छोड़कर जाने से मना करता है. कियारा उससे पूछती है कि उसे क्या बात करनी है. अभीर कहता है कि वह उससे अपने आने वाले फ्यूचर के बारे में बात करना चाहता है. कियारा कहती है कि उसे सबके सामने इसपर बात करनी चाहिए. कियारा उसके सामने शर्त रखती है कि या तो उसे बच्चे को चुनना होगा या उसे. अभीर कहता है कि वह बच्चे को अकेला पाल सकती है. अभीरा अपने भाई को इतनी जल्दी हार मानने के लिए नहीं कहती. अभीर कहता है कि वह कियारा को फोर्स नहीं कर सकता और वहां से चला जाता है. आने वाले एपिसोड में अरमान और अभीरा उन दोनों को मिलाने का प्लान करते हैं. जबकि मनीषा उन्हें अलग करने का प्लान करती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिन ब्याही मां बनेगी कियारा, मनीषा अपनी बेटी के लिए लाएगी तलाकशुदा आदमी का रिश्ता, अभीर का प्रप्रोजल ठुकरा देगी चारु की बहन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola