Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिन ब्याही मां बनेगी कियारा, मनीषा अपनी बेटी के लिए लाएगी तलाकशुदा आदमी का रिश्ता, अभीर का प्रप्रोजल ठुकरा देगी चारु की बहन

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Dec 2025 11:19 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा की हालत जानकर तान्या उसे एक आइडिया देगी. वह उसे देश छोड़कर जाने के लिए कहेगी. वह कहती है कि यहां वह रह नहीं पाएगी और उसे बाहर चले जाना चाहिए.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि अभीर ने कियारा की जिंदगी खराब कर दी. वह अभीर को बुरा-भला कहता है. अरमान कहता है कि अभीर ने जो किया है उसके बाद उसपर वह दोबारा से भरोसा नहीं कर सकता. अभीरा कहती है कि जो कुछ भी अभीर और कियारा के बीच हुआ, वह उनकी मर्जी थी. वह अभीर पर विश्वास करने के लिए कहती है. अरमान उसकी बात नहीं मानता और कहता है कि अभीर ने कियारा के साथ गलत किया. अरमान कहता है कि अभीर को कियारा से दूर रहना होगा. वह कहता है कि अभीर ने कियारा को तलाक बहुत पहले दे दिया था.

कियारा से अभीर करने लगा प्यार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, मनोज से कहता है कि वह इतनी शराब क्यों पी रहा. मनोज कहता है कि उसकी बेटी अनमैरिड है और प्रेग्नेंट है, ऐसे में वह अब क्या करे. ये सुनकर माधव शॉक्ड हो जाता है. कावेरी, मनीषा से कहती है कि वह कियारा को शादी करने के लिए कहे क्योंकि एक सिंगल मदर को सोसाइटी में इज्जत नहीं मिलती. मनीषा उसकी बात मान लेती है. दूसरी तरफ अभीरा अपने भाई से पूछती है कि क्या वह शादी कियारा से शादी करना चाहता है. वह कहता है कि उसे नहीं पता कब उसे कियारा से प्यार हो गया और वह उसके बिना नहीं रह सकता.

अभीर का रिश्ता लेकर पोद्दार हाउस आएगी अभीरा

अभीरा और अरमान, कियारा से उसके फैसले के बारे में पूछते हैं. कियारा कहती है कि वह अभीर से प्यार करती है, लेकिन उसे डर है कि वह उसे फिर से छोड़ कर नहीं चला जाए. कियारा कहती है कि उसे अभीर पर दोबारा से भरोसा करने में डर लग रहा. दूसरी तरफ तान्या, कियारा को विदेश जाने के लिए कहती है. मनीषा, कियारा की शादी एक तलाकशुदा से करवाने का प्लान करती है. कावेरी कहती है कि वह चाहती है कि उसकी शादी अभीर से हो. अपकमिंग एपिसोड मे दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने भाई का रिश्ता कियारा के लिए मना कर देती है. वह अपनी मां की पसंद के लड़के से शादी करने का प्लान करती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola