Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को पता चला गीतांजलि-अरमान की शादी का सच, इस वजह से घर से भागी, हुई किडनैप
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Sep 2025 8:38 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि तान्या ने फाइनली मायरा को गीतांजलि और अरमान की शादी का सच बता दिया है. इस न्यूज से वह हैरान रह जाती है और अपनी मां से मिलने के लिए जेल जाती है. तभी कुछ आदमियों का ग्रुप उसे किडनैप कर लेता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा हुआ. जहां अभीरा बर्तन साफ करती दिखाई देती है. विचारों में खोई वह सोचती है कि वह उस अपराध के लिए सलाखों के पीछे कैसे पहुंच गई, जो उसने कभी किया ही नहीं. जया उससे बात करने आती है और कहती है कि पहले उसकी बेटी आया करती थी मिलने, लेकिन बाद में उसने शादी कर ली और ससुराल वालों को बताया कि उसकी मां जीवित नहीं है. यह सुनकर अभीरा शॉक्ड हो जाती है. वह अभीरा को चेतावनी देती है कि वह उम्मीदें ज्यादा न रखे, क्योंकि कम लोग जिंदा बाहर निकलते हैं.
स्कूल जाने से मना कर देती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में कावेरी और विद्या, मायरा को स्कूल जाने के लिए मनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह जिद्द करती है कि अभीरा के लौटने के बाद ही वह कहीं जाएगी. विद्या धीरे से समझाती है कि अभीरा वापस नहीं आ पाएगी. मायरा पूछती है कि उसकी मां कहां है. निराश होकर, वह अपना बैग एक तरफ फेंक देती है और कहती है कि वह अभीरा और अरमान के बिना स्कूल नहीं जाएगी.
तान्या और गीतांजलि में मायरा की वजह से हुई तीखी बहस
इधर तान्या अपने फोन पर अंशुमान की तस्वीर देखते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही होती है. मायरा का बैग गलती से तान्या के हाथ से लग जाता है, जिससे उसका फोन गिर जाता है. वह मायरा पर गुस्सा करती है, तभी गीतांजलि आती है और उसे ऐसा करने से मना करती है. दोनों के बीच तीखी बहस होते देख विद्या आकर उन्हें समझाती है कहती है कि दोनों बहुओं का आपस में झगड़ना ठीक नहीं है.
मायरा हुई किडनैप
तान्या अपना पासा फेंकती है और मायरा को बता देती है कि अरमान ने गीतांजलि संग शादी कर ली है. यह सुनकर मायरा हैरान रह जाती है और पूरी तरह चुप हो जाती है. छोटी सी बच्ची घर से निकल जाती है और जेल का रास्ता ढूंढ़ती है. इधर अभीरा को फील होता है कि कुछ बुरा होने वाला है. मायरा एक राहगीर से जेल का रास्ता पूछती है, इस बात से अनजान कि कुछ आदमियों का एक ग्रुप उस पर कड़ी नजर रख रहा है. कुछ ही देर बाद, वे आदमी उसे पकड़कर एक वैन में डाल देते हैं, जिससे बच्ची डर जाती है और असहाय महसूस करती है. सीरियल के आने वाले एपिसोड जबरदस्त होंगे, क्योंकि जब अभीरा और अरमान को पता चलेगा कि मायरा किडनैंप हो गई है, तो वह कैसे रिएक्ट करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










