Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी नये शख्स की एंट्री, मिहिर के गले लग जाएगी नोइना, तुलसी को देख परी बदल देगी अपना प्लान
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2025 9:29 AM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक नया ट्विस्ट आएगा. परी की सास इंदिरा, तुलसी को बताती है कि परी शादी के बाद किसी से मिलती है. जिसके बाद परी पार्लर का बहाना बनाकर निकलती है तो तुलसी और नंदिनी उसका पीछा करती हैं. लेकिन परी कार देख लेती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांध कर रखा है. शो में दिखाया जाएगा कि इंदिरा, परी को लेकर तुलसी से शिकायत करती है. इंदिरा कहती है कि परी किसी से घर के बाहर मिल रही थी. जिसके बाद परी पॉर्लर जाने का बहाना करके घर से जाती है. तुलसी और नंदिनी, परी का पीछा करने लगती हैं. लेकिन यहां बड़ा ट्विस्ट आता है. परी उनकी कार को देख लेती है और अपना प्लान बदल लेती है. वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय को फोन कर सबकुछ बताती है.
मिहिर के गले लग जाएगी नोइना
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि परी से रणविजय की जगह उसका कॉलेज का फ्रेंड मिलने आता है. तुलसी को पता चलता है इस बारे में तो वह राहत की सांस लेती है. ऑफिस में मिहिर, नोइना के काम की तारीफ करता है. दोनों काम को लेकर बात करते होते हैं. इस दौरान नोइना अपनी एक्स हसबैंड को लेकर बात करने लगती है. वह अपनी दुख भरी कहानी सुनाती है. नोइना कहती है कि उसका पति शराबी था और उनके बीच कोई प्यार नहीं था. वह रोने लगती है और मिहिर को गले लगा लेती है. वह उसे अपने अतीत के बारे में बताती है. तभी तुलसी का फोन मिहिर को आता है. मिहिर, नोइना को गणपति विसर्जन के लिए अपने घर बुलाता है.
नोइना के लिए मिहिर ने खोजा एक परफेक्ट मैच
गणपति विसर्जन में परी के ससुराल वाले भी शामिल होते हैं. इस दौरान तुलसी, इंदिरा को बताती है कि परी अपने एक्स बॉयफ्रेंड से नहीं जुड़ी हुई है. वह तुलसी की बात पर यकीन करती है. दूसरी तरफ विसर्जन में मिहिर का दोस्त विक्रम भी आता है. मिहिर को लगता है कि नोइना और विक्रम एक-दूसरे के लिए परफेक्ट है. तुलसी उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है और उसे वॉर्न करती है. हालांकि मिहिर उसकी बात नहीं सुनता. क्या नोइना और विक्रम की जोड़ी बन पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










