Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोएना को मिहिर की पत्नी समझ लेगा ये शख्स, इस वजह से परी का पीछे करेगी तुलसी और नंदिनी
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Sep 2025 9:54 AM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि नंदिनी और करण के रिश्ते में दरार आ गई है. नंदिनी भारत में रहकर बच्चों को पारिवारिक बंधन सिखाना चाहती है, जबकि करण न्यूयॉर्क में बसना चाहता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय नजर आते हैं. एकता कपूर का शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी और नंदिनी अपने दिल की बातें करते हैं. विरानी परिवार को पता चल गया है कि नंदिनी और करण दोनों अलग हो रहे हैं. नंदिनी भारत में अपने परिवार के पास रहना चाहती है, लेकिन करण न्यूयॉर्क में ही रहना चाहता है. नंदिनी कहती है कि वह नहीं चाहती कि उसके बच्चे अपने परिवार और अपने देश से दूर रहें. वह कहती है कि उसके बच्चों को पारिवारिक बंधनों के बारे में कुछ पता नहीं है. तुलसी उसे समझाने की कोशिश करती है.
इंदिरा ने परी को लेकर कही ये बात
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि पारेख हाउस में इंदिरा ड्रामा करती है जब वह परी को उसके एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय से मिलते हुए देख लेती है. वह परी से इस बारे में पूछती है, लेकिन परी उसे झूठ बोल देती है. परी अपनी सास को ताना मारती है कि वह उसके साथ अपनी बेटी जैसा व्यवहार नहीं करती. इंदिरा उसकी बातें से सहमत नहीं होती. वह विरानी हाउस जाकर तुलसी से इस बारे में बात करती है. इंदिरा उससे पूछती है कि क्या परी शादी के बाद भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय से मिलती है. इंदिरा उसकी बातों से परेशान हो जाती है. वह ये मानने से इनकार कर देती है.
नोएना को मिहिर की पत्नी समझ लेगा ये शख्स
तुलसी फिर परी की सच्चाई पता करने का फैसला करती है. परी अपनी मां से पार्लर जाने का कहकर निकलती है. उसका पीछा तुलसी और नंदिनी करती है. दोनों देखते हैं कि वह पार्लर जाने के बहाने किसी से मिलने गई है. दोनों उसे उस लड़के के साथ देखकर चौंक जाती है. हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि नंदिनी और तुलसी उसके बॉयफ्रेंड को देखते हैं या नहीं. दूसरी ओर नोएना और मिहिर सुबह की सैर पर अचानक से एक-दूसरे से मिल जाते हैं. दोनों परिवार को लेकर बातें करते हैं. नारियल पानी वाला नाएना को मिहिर की पत्नी समझ लेता है.
यह भी पढ़ें– Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में होगी इस एक्टर की एंट्री, नोइना की जिंदगी में आएगा नया शख्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










