Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में होगी इस एक्टर की एंट्री, नोइना की जिंदगी में आएगा नया शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2025 2:17 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नयी एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जा रहा कि नोइना, मिहिर को पसंद करने लगी है. हालांकि उसे इस बात से खुद परेशानी होती है. दूसरी तरफ नंदिनी किसी बात को लेकर काफी बेचैन होती है. इस बीच शो में एक नयी एंट्री होने वाली है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के बीत काफी पॉपुलर है. शो में कुछ समय पहले ही नोइना की एंट्री हुई है, जिसका किरदार एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही है. अब जल्द ही शो में एक और एंट्री होने वाली है. मेकर्स शो के ट्रैक को दिलचस्प बनाने के लिए एक्टर विशाल नायक को लेकर आ रहे हैं. प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने हिंट दिया है कि विशाल, नोइना के लव इंटरेस्ट की भूमिका में दिखेंगे. विशाल के नोइना की जिंदगी में आने से हाई-वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने मिलेगा.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में विशाल नायक की एंट्री
विशाल नायक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी उपस्थिति से कहानी को एक नया टर्न देंगे. कहा जा रहा कि उनके आने से नोयोना के लव एंगल में बड़ा बदलाव आएगा. विशाल ने कई शोज में काम किया है, जिसमें राम मिलाए जोड़ी, कुबूल है और हाल ही में, बातें कुछ अनकही शामिल है. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 120K फॉलोअर्स हैं.
नंदिनी और करण हो रहे अलग?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया गया कि नंदिनी, मिहिर और तुलसी के पास जाती है, लेकिन तभी परी वहां पर आ जाती है. परी, तुलसी से कहती है कि वह नंदिनी से पूछे कि वह यहां पर अभी तक क्यों रुकी हुई है. परी तब सबको बताती है कि नंदिनी और करण अलग हो रहे हैं. उसके बाद फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि नंदिनी को करण का फोन आता है और वह उससे कहती है वह अब वापस नहीं आएगी. सब नंदिनी से पूछते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है. दूसरी तरफ नोइना, मिहिर को बताती है कि उसे तुलसी ने गणेश चतुर्थी मनाने के लिए बुलाया है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










