Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Aug 2025 2:32 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में नयी मुसीबत आने वाली है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें इस बारे में बताया गया है. दूसरी तरफ अभीरा अपनी जमानत होने का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि कृष, अभीरा को सलाखों के पीछे रखने का ठान लेता है. वह उस तक कोई वकील को पहुंचने नहीं देता. तान्या अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए कृष का साथ देती है. कृष तान्या को आश्वस्त करता है कि अभीरा को जमानत नहीं मिलेगी. दूसरी तरफ अभीरा अपना केस खुद लड़ने का फैसला करती है. तभी अरमान आता है और वह खुद को अभीरा का वकील बताता है. वह अभीर को भरोसा दिलाता है कि वह उसकी बेल करवा देगा. अरमान पूरे विश्वास के साथ कहता है कि वह केस जीत जाएगा.

गीतांजलि को है एक गंभीर बीमारी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार अभी भी अंशुमन की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है. दूसरी तरफ एक बड़ा खुलासा होगा कि गीतांजलि को एक गंभीर बीमारी है. ये चौंकाने वाला सच जानकर पोद्दार परिवार काफी परेशान हो जाएंगे. वहीं, क्या इस बीमारी के बारे में अरमान जानता है और उसने इस वजह से उससे शादी किया. या उसकी इस शादी के पीछे कोई और वजह है. इन सारे राजों से आने वाले एपिसोड में पर्दा हटेगा.

पोद्दार हाउस में होगा बड़ा हादसा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से उसे जेल से छुड़ाने का वादा करता है. हालांकि लगता है वह अपना वादा निभा नहीं पाएगा. नये प्रोमो के अनुसार अभीरा इस इंतजार में है कि अरमान उसे जेल से बेल दिलवा देगा और उसे बेगुनाह साबित करेगा. तभी पोद्दार हाउस में अचानक एक बड़ा हादसा हो जाता है. हालांकि ये हादसा क्या होगा, इसक बारे में आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. अब देखना होगा अरमान उसे जमानत दिलवा पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola