Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Aug 2025 11:25 AM
अनुपमा में होगी नयी एंट्री, तसवीर- इंस्टाग्राम
Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. अंश और प्रार्थना की शादी हो जाती है और पराग उन्हें आशीर्वाद देता है. अब शो को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स नयी एंट्री करवाने वाले हैं. ये शख्स कौन है आपको बताते हैं.
Anupama New Entry: राजन शाही का सीरियल अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो है. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अंश और प्रार्थना की शादी में कोठारी परिवार शामिल नहीं होता. मोटी बा और ख्याति इस शादी के खिलाफ थी. हालांकि पराग शादी के बाद अपनी बेटी को आशीर्वाद देता है. प्रार्थना से वह कहता है कि उसे उसकी शादी कभी गौतम से नहीं करवानी चाहिए थी. पराग उससे माफी मांगता है और उससे कहता है कि शाह परिवार में उसे बहुत प्यार मिलेगा. अनु उससे कहती है कि प्रार्थना अभी भी उसकी ही बेटी है. अब जल्द ही शो में नये किरदार करण सिंह छाबड़ा की एंट्री हो रही है.
अनुपमा में होगी नयी एंट्री
राजन शाही ने सीरियल अनुपमा में करण सिंह छाबड़ा की एंट्री पर कहा, ”करण ने नेशनल और इंटरनेशनल कई स्टेज और टीवी शोज को होस्ट किया है. हम उन्हें शो में एक बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं, जिसकी दर्शकों को उम्मीद नहीं होगी.” करण ने सीरियल में अपनी एंट्री को लेकर कहा,आरपी रेटिंग्स ने बार-बार साबित किया है कि ‘अनुपमा’ सभी चैनलों पर नंबर वन शो है. मैं रोमांचित हूँ कि यही वह शो है जो मुझे इतने खास तरीके से टेलीविजन पर वापस ला रहा है.” हालांकि करण का किरदार क्या होगा, ये रिवील नहीं हुआ है.
अपनी मां के खिलाफ खड़ा होगा पराग
अबतक आपने अनुपमा में देखा कि गौतम, मोती बा और ख्याति, प्रार्थना से उसके बच्चे की कस्टडी मांगती है. वसुंधरा और ख्याति द्वारा बच्चे की कस्टडी मांगने पर शाह और कोठारी परिवार आपस में झगड़ते हैं. प्रार्थना उनकी बातें सुनकर टूट जाती है. इस लड़ाई में पराग अपनी मां का साथ नहीं देता है. वह कहता है कि बच्चा प्रार्थना के साथ ही रहना चाहिए. वह अपनी बेटी के खुशी के लिए अपनी मां से भिड़ जाता है. दोनों परिवार के बीच टेंशन बढ़ जाती है. मोटी बा ने गौतम को अपना बेटा मान लिया है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










