Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि नहीं ये शख्स अभीरा के जेल में होने के बारे में मायरा को बताएगा, अरमान का फूटेगा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि गीताजंलि को लगता है कि मायरा के दिल में जो जगह पहले उसके लिए थी, अब वह अभीरा के लिए हो गई है. मायरा, अरमान से पूछती है कि अभीरा जेल में है. इसपर अरमान कुछ नहीं कहता.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को लेकर परेशान होती है. वह सोचती है कि बस मायरा आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के सामने स्टेज पर जाए. मायरा के पास एक लड़का आता है और कहता है कि उसकी मां जेल में है. मायरा उसे अपनी मां को लेकर बुरा नहीं कहने के लिए कहती है, लेकिन वह लड़का उसका मजाक उड़ाता है. दूसरी तरफ एक टीचर अरमान के पास आता है और वह उसे मायरा और उस लड़के के बीच हुई लड़ाई के बारे में बताता है. मायरा उसे बताती है कि लड़के ने उससे झूठ बोला है कि अभीरा जेल में है.
मायरा, अरमान से पूछती है ये सवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा से उस लड़के की मां माफी मांगने के लिए कहती है. अरमान उसकी तरफ से माफी मांगता है, लेकिन वह महिला मायरा को सॉरी कहने के लिए कहती है. अरमान उससे कहता है कि उसकी बेटी उस चीज के लिए माफी नहीं मांगेगी जो उसने किया ही नहीं. गीतांजलि ये सब कुछ देखती रहती है. उसे अहसास होता है कि मायरा अपनी मां का बचाव कैसे कर रही है. उसे लगता है कि मायरा के दिल में जो जगह पहले उसके लिए थी, अब वह अभीरा के लिए हो गई है. मायरा, अरमान से पूछती है कि अभीरा जेल में है. इसपर अरमान कुछ नहीं कहता.
मायरा को सच बताएगी तान्या
मायरा को तान्या बता देती है कि अभीरा एक खूनी है और इस समय वह जेल में है. कृष, तान्या को डांटता है कि उसे ये बात मायरा को नहीं बतानी चाहिए थी. अरमान गुस्से में आ जाता है और तान्या को चुप रहने के लिए कहता है. तान्या कहती है कि मायरा को सच जानने का हक है. कावेरी बीच में आती है और मनीषा को मायरा को वहां से ले जाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अभीरा को पता चल जाएगा कि मायरा उसके जेल में होने के बारे में जान गई है. अरमान उसे जल्द से जेल से बाहर निकालने की बात कहता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










