Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अभीरा का जेल में पहला दिन, ये शख्स करेगी टॉर्चर, ये कसम खाएगा अरमान
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2025 12:01 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा घर पर अभीरा के जेल से बाहर आने का इंतजार करती है. हालांकि अभीरा को बेल नहीं मिलती और उसे आजीवन कारावस की सजा सुनाई जाती है. ये सुनकर अभीरा रोने लगती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को पुकारती है. वह कल्पना करती है कि मायरा उससे कहती है कि वह इतनी दूर से उसके पास रहने के लिए आई, लेकिन वह एक बुरी मां है. ये सुनकर अभीरा उसके पास जाने की कोशिश करती है और उससे ये सब कुछ नहीं कहने के लिए कहती है. वह उसे खुद पर यकीन करने के लिए कहती है. अभीरा कहती है कि उसने कोई क्राइम नहीं किया है और अंशुमन की हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है.
मायरा का टूट जाएगा दिल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कल्पना में ही मायरा, अभीरा पर इल्जाम लगाती है कि उसने उसके और गीतांजलि के बीच दूरियां पैदा की है. अभीरा ये सुन फूट-फूटकर रोने लगती है. अभीरा उसे खुद को नहीं छोड़ने के लिए कहती है. वह गिर पड़ती है और दूर से अऱमान सबकुछ देखकर भावुक हो जाता है. अरमान की आंखों में आंसू आ जाते हैं. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में मायरा, अरमान को फोन करके पूछती है कि वह कहां पर है. तभी कार का हार्न बजता है और सबको लगता है कि अभीरा वापस आ गई है. मायरा फूलों का गुलदस्ता लेकर घर से बाहर जाती है. कावेरी, विद्या का आरती की थाली लेकर आने के लिए कहती है. घर पर कृष सबको बताता है कि अभीरा को आजीवन कारावास हो गया है. ये सुनकर सबकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
अभीरा का जेल में पहला दिन
जेल में अभीरा के साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता. केसरी कहती है कि अभीरा का जेल में पहला दिन खास होना चाहिए. वह अभीरा का खाने का प्लेट लेती है और उसमें से खाना शुरु कर देती है. वह खाना खा लेती है और उसके प्लेट में हाथ धोती है. सारे कैदियों को भी वह ऐसा करने के लिए कहती है. केसरी फिर अभीरा को सारे बर्तन धोने के लिए कहती है. वह कहती है कि अगर उसने ये करने से मना किया तो वह जया को बहुत मारेगी. केसरी कहती है कि अभीरा को ये दिन हमेशा याद रहेगा. अभीरा इतनी बेइज्जती देखकर रोने लगती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान कसम खाता है कि वह अभीरा को घर वापस लाकर रहेगा.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










