Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अंशुमन के कॉफी में अभीरा ने कुछ मिलाया था? जज ने माना अभीरा को दोषी, सुनाया आजीवन कारावास की सजा
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Sep 2025 12:11 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा घर पर अभीरा के जेल से वापस आने का इंतजार कर रही है. उसे यकीन है कि अरमान उसकी मां को जेल से लेकर आएगा. दूसरी तरफ कोर्ट में अभीरा को आजीवन कारावास की सजा जज सुनाते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा अभीरा का केस अरमान कोर्ट में लड़ने का फैसला करता है. जज उसे शुरू करने के लिए कहते हैं. तभी अरमान को चक्कर आने लगता है. अभीरा पूछती है कि क्या वही ठीक है. अरमान उसे थोड़ा इंतजार करने के लिए कहता है. वह उसे भरोसा दिलाता है कि जल्दी ही वह उसके साथ घर जाएगी. अरमान कोर्ट में कहता है कि अंशुमन की मौत के समय अभीरा का उसके साथ होना उसे खूनी नहीं बनाता है.
अभीरा का घर पर मायरा कर रही इंतजार
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा का भगवान के सामने मायरा, विद्या और कावेरी, अभीरा की रिहाई की लिए प्रार्थना करती है. चारों मिलकर अभीरा के पसंद का खाना बनाती है. उन्हें यकीन है कि अभीर घर वापस आ जाएगी. गीतांजलि दूर से मायरा को देखती है कि वह कैसे अभीरा के घर आने का इंतजार कर रही है. दूसरी तरफ कोर्ट में विपक्ष अभीरा के खिलाफ सबूत पेश करता है कि उसने अंशुमन की कॉफी में कुछ अवैध पदार्थ मिलाया था. जज उसे खूनी ठहराते हैं और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाते हैं.
अभीरा को हुई आजीवन कारावास
जज का फैसला सुनते ही अभीरा टूट जाती है और रोने लगती है. वह अरमान से उसे घर ले जाने के लिए कहती है. अभीरा कहती है कि वह मायरा के बिना नहीं रह सकती. अभीरा, अरमान को अपना वादा याद दिलाती है और कहती है कि वह मायरा के स्कूल, कॉलेज या उसकी जिंदगी के किसी भी पार्ट से दूर नहीं रहना चाहती. अरमान हाई कोर्ट में अपील करने का फैसला लेता है. अभीरा कल्पना करती है कि उसके जेल में होने की वजह से मायरा उससे नफरत करती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेल में और कैदी उसे परेशान करते हैं. एक कैदी उससे कहती है कि वह मरने के बाद ही जेल से बाहर जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










