Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: शो में होगी नये किरदार जलेबी बाई की एंट्री, मायरा को याद कर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Aug 2025 9:03 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भरपूर ड्रामा जारी है. अभीरा जेल में है और उस पर अंशुमन के खून का आरोप है. दूसरी ओर मायरा अपनी मां को याद कर रही है और जिद करके उससे फोन पर बात करना चाहती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा जेल में है और उसपर अंशुमन के खून का आरोप है. अरमान ने उसका वकील बनने का फैसला किया है. उसने अभीरा से वादा किया है कि वह उसे बेगुनाह साबित करेगा. दूसरी तरफ मायरा अपनी मां को मिस कर रही है. स्कूल में एक लड़का उसे बताता है कि उसकी मां जेल में है. मायरा उससे लड़ने लगती है और उसे विश्वास नहीं होता. घर पर मायरा जिद्द पर अड़ जाती है कि उसे अभीरा से फोन पर बात करना है.
मायरा को याद कर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जेल के अंदर अभीरा की जिंदगी मुश्किलों में बीत रही है. उसे जेल में एक बड़े हॉल की सफाई करने के लिए मजबूर किया जाता है. वह झाड़ू लगाते हुए बहुत इमोशनल हो जाती है और उसे अपनी बेटी मायरा की बहुत याद आती है. वह अपनी बेटी को सोचकर रोने लगती है. वह कल्पना करती है कि उसके हाथों में झाड़ू की बजाय मायरा है. अपनी बेटी से दूर रहने का दुख उससे बर्दाशत नहीं होता और वह फूट-फूट कर रोने लगती है.
अभीरा की जिंदगी में जलेबी बाई की एंट्री
जेल में अभीरा के साथ बहुत खराब बर्ताव किया जाता है. उसे भूख लगी होती है और दूसरे कैदी उसे परेशान करते हैं. शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा जब एक जलेबी बाई नाम की एक रहस्यमयी कैदी उसके पास आती है. वह अभीरा की लाइफ के बारे में सबकुछ जानती है. उसके शब्दों से लगता है कि अभीरा का उससे कोई पुराना रिश्ता है. अभीरा उसकी बातें सुनकर चौंक जाती है. अब देखना है कि ये जलेबी बाई कौन है. क्या सच में अभीरा के साथ उसका कोई रिश्ता है.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










