सलीम खान से दूसरी बार मिलने पहुंचे रणवीर सिंह, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत?

Updated:
विज्ञापन
सलीम खान से दूसरी बार मिलने पहुंचे रणवीर सिंह, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत?

Salim Khan Health Update: सलीम खान को ब्रेन हैमरेज होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दो बार उनसे मिलने पहुंच चुके हैं. आज भी वह लीलावती अस्पताल पहुंचे. जानिए अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?

विज्ञापन

Salim Khan Health Update: हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी का जश्न मना रहे रणवीर सिंह इन दिनों एक और वजह से चर्चा में हैं. अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद रणवीर रिश्तों को निभाना अच्छी तरह जानते हैं. यही वजह है कि वो दिग्गज लेखक सलीम खान का हालचाल जानने बार-बार अस्पताल पहुंच रहे हैं. सुपरस्टार रणवीर सिंह सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे. यहां वे मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान से मिलने गए. खास बात ये है कि तीन दिनों के अंदर रणवीर दूसरी बार उनसे मिलने पहुंचे. इससे पहले वो 20 फरवरी को भी अस्पताल गए थे.

सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज

‘सलीम-जावेद’ जोड़ी के दिग्गज लेखक सलीम खान को 17 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था. उस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था और झटके भी आ रहे थे. एहतियातन एक जरूरी सर्जरी की गई और कुछ समय के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं और ICU में निगरानी में रखे गए हैं. उम्र को देखते हुए रिकवरी में समय लग सकता है, लेकिन हालत स्थिर बताई जा रही है.

मिलने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

सलीम खान की सेहत की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अस्पताल पहुंचे. उनके लंबे समय के साथी जावेद अख्तर ने भी अस्पताल जाकर मुलाकात की. इसके अलावा शाहरुख खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, आमिर खान समेत कई सितारे सलमान खान और उनके परिवार का हौसला बढ़ाने पहुंचे.

यह भी पढ़ें: सलीम खान का हाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंची मलाइका, बेटे अरबाज से हुआ है तलाक

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola