कौन हैं हर्ष मेहता, जिनके साथ दिख रहीं हैं मलाइका अरोड़ा? डेटिंग के चर्चे तेज

Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है. इटली ट्रिप और ट्रेवी फाउंटेन की तस्वीरों ने डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है. जानिए कौन हैं हर्ष मेहता?
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं. अब खबर है कि मलाइका की जिंदगी में फिर से किसी खास की एंट्री हो चुकी है. बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि 33 साल के हर्ष हीरा कारोबार से जुड़े हैं और ‘संकस मैनेजमेंट’ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
बिजनेस सर्कल में उनका नाम एक सफल उद्यमी के तौर पर लिया जाता है. हालांकि उनकी सटीक नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.
रोम के फेमस फाउंटेन पर ली थी सेल्फी

हाल ही में मलाइका इटली ट्रिप पर गई थीं. वहीं से उनकी और हर्ष की साथ में तस्वीरें सामने आईं. कहा जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन डे रोम के मशहूर Trevi Fountain पर सेलिब्रेट किया. वायरल तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आए. मलाइका ब्लैक ट्रेंच कोट में बेहद स्टाइलिश दिखीं, जबकि हर्ष ग्रे जैकेट में स्मार्ट लगे. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
कॉन्सर्ट में पहली बार आए साथ नजर
दरअसल, दोनों को पहली बार 29 अक्टूबर को पॉप स्टार Enrique Iglesias के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था. पब्लिक इवेंट में साथ नजर आने के बाद ही दोनों की डेटिंग की खबरें शुरू हो गई थीं. हालांकि, अब तक मलाइका या हर्ष की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह भी पढे़ं: 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










