Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा लीप? अभीरा-अरमान हो जाएंगे अलग, जानें क्या होगी आगे की कहानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आएगा, ऐसा कहा जा रहा है. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि विद्या को पोद्दार परिवार बचाने की कोशिश कर रहा है. अभीरा, अरमान का नहीं अपने भाई अभीर का साथ दे रही है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि विद्या अपना कार से गलती से अभीर को टक्कर मार देती है. अभीर को गहरी चोट आती है और उसे अस्पताल ले जाया जाता है. डॉक्टर बताते हैं की अभीर दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता. इसकी वजह से अरमान और अभीरा के रिश्ते के बीच दरार आ जाती है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि शो में एक छोटा लीप आने वाला है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा टर्न आएगा. कोर्ट में अभीरा सीसीटीवी फुटेज दिखा देगा, जिसमें विद्या की कार ने अभीर को टक्कर मारी थी. विद्या को 10 साल के लिए जेल भेज दिया जाएगा. जबकि अरमान, अभीरा पर उसका परिवार तोड़ने का आरोप लगाएगा और उसे तलाक के पेपर्स भेज देगा. इस बीच एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शो में एक छोटा सा लीप आएगा. लीप के बाद अरमान और अभीरा की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी. अभीर अपनी बहन की शादी बचाने के लिए केस वापस ले लेगा. रूही और रोहित का बेटा दक्ष बड़ा हो जाएगा. अरमान और अभीरा एक-दूसरे से दूर होकर अकेले-अकेले जिंदगी बिताएंगे. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है.
संजय देगा कोर्ट में झूठी गवाही
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के वकील मनीष से विद्या और अभीर के रिश्ते के बारे में पूछते हैं. मनीष कोर्ट में बताता है कि विद्या, अभीर के खिलाफ है. वकील मनीष से पूछता है कि क्या वह दावा करता है कि विद्या ने अभीर का एक्सीडेंट किया है. वकील संजय को गवाही के लिए बुलाता है और संजय बताता है कि विद्या उनके साथ ही होटल में थी. जबकि माधव, काजल कोर्ट में बताते हैं कि विद्या मंदिर गई थी. जज अगली सुनवाई की तारीफ देते हैं.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










