‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म

ऋषभ जायसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से ऋषभ जायसवाल ने इट्स अ रैप लिखकर अपने एग्जिट की जानकारी दी. उनका किरदार कृष बंसल अब भी शो में रहेगा, जिसे नया एक्टर निभाएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शो में कृष बंसल का किरदार निभाने वाले ऋषभ जायसवाल ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने सफर के खत्म होने की जानकारी दी. समृद्धि शुक्ला ने उनके लिए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है.
किरदार में दिखे कई बदलाव
ऋषभ जायसवाल पिछले करीब ढाई साल से इस शो से जुड़े हुए थे. इस दौरान उनके निभाए गए कृष बंसल के किरदार ने कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शुरुआत में उनका किरदार पॉजिटिव था, लेकिन धीरे-धीरे उसमें ग्रे शेड्स भी देखने को मिले. हालांकि ऋषभ ने अपने जाने की असली वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सेट से उनकी विदाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कास्ट और क्रू उन्हें खास अंदाज में विदाई देते नजर आ रहे हैं.


नया चेहरा आएगा सामने
टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में ऋषभ जायसवाल ने साफ किया कि उनके शो छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि कृष बंसल का किरदार खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि “मेरे जाने के बाद भी कृष का किरदार कहानी का हिस्सा बना रहेगा, बस अब इसे कोई और एक्टर निभाएगा.” यानी दर्शकों को कहानी में यह किरदार आगे भी देखने को मिलेगा, लेकिन नए चेहरे के साथ.
समृद्धि शुक्ला का इमोशनल पोस्ट
शो में अभीरा शर्मा पोद्दार का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला ने ऋषभ के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उनके साथ काम करना एक शानदार सफर रहा है और पूरी टीम उन्हें सेट पर मिस करेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




