क्या फ्लॉप होने वाली है Michael Jackson की बायोपिक? पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने किया पीछे

Published by :Pushpanjali
Published at :25 Apr 2026 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Michael Box Office Collection Day 1

Michael Box Office Collection Day 1

Michael Box Office Collection Day 1: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने भारत में पहले दिन 3.80 करोड़ की कमाई की. हिंदी फिल्मों की कड़ी टक्कर के बीच फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही. अब वीकेंड पर कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

Michael Box Office Collection Day 1: ‘किंग ऑफ पॉप’ Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बड़ी खबर है, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा धीमा नजर आया.

पहले दिन का कलेक्शन

रिलीज के साथ ही फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. Sacnilk के शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘माइकल’ ने पहले दिन भारत में करीब 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू शोज से फिल्म ने लगभग 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है.

हालांकि, माइकल जैक्सन की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद थी. अब नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है.

हिंदी फिल्मों से कड़ी टक्कर

‘माइकल’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मुकाबला है. हिंदी फिल्मों की मौजूदगी ने इसके कलेक्शन पर असर डाला है. ‘भूत बंगला’ पहले से ही सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी इसी दिन रिलीज हुई है. इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ भी कई हफ्तों बाद भी दर्शकों को खींचने में सफल रही है.

ऐसे में ‘माइकल’ के लिए स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा एक बड़ी चुनौती बन गया है.

कैसी है फिल्म की कहानी

यह फिल्म एक म्यूजिकल बायोपिक है, जिसमें माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने तक का सफर दिखाया गया है. कहानी उनके शुरुआती दिनों से शुरू होती है, जब वह ‘जैक्सन 5’ के साथ मंच पर कदम रखते हैं.

फिल्म में उनके पिता के सख्त अनुशासन, संघर्ष भरे बचपन और फिर दुनिया भर में मिली शोहरत को भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है. साथ ही, उनके करियर के उतार-चढ़ाव और निजी जिंदगी के पहलुओं को भी दर्शाया गया है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई डरावनी घटना, एक सेकंड ने बचाई जान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola