तुलसी ने रंगे हाथ पकड़ा बेटे का धोखा, नियति के घर में दिखी करण की शादी की तस्वीर
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- यूट्यूब
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बड़ा मोड़ आ गया है. तुलसी ने करण का पीछा करते हुए उसे दूसरी औरत नियति के साथ देख लिया है. अब तुलसी के पास करण के झूठ का सबूत है, जिससे पूरा विरानी परिवार हिलने वाला है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. तुलसी को करण पर शक था, इसलिए वह उसका पीछा करते हुए उस घर तक जा पहुंची जहां नियति रहती है. वहां तुलसी ने अपनी आंखों से देखा कि करण, नियति के साथ डिनर की तैयारी कर रहा है. तुलसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि उसका बेटा उससे इतना बड़ा झूठ बोल रहा है. नियति और करण को साथ देखकर तुलसी बुरी तरह टूट गई है.
नियति के घर तुलसी की एंट्री
जब नियति ने करण को बाहर किसी काम से भेजा, तब तुलसी मौका देखकर घर के अंदर दाखिल हुई. वहां उसे करण और नियति की शादी की तस्वीर दिखी, जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. नियति, तुलसी को पहचान नहीं पाई और उसने उसे पानी के लिए पूछा. तभी तुलसी, नियति और करण का तस्वीर देखती है और उसके आंखो से आंसू निकलने लगता है. नियती कहती कि करण उसका पति है और उन दोनों का एक बेटा भी है.
घर में एनिवर्सरी की तैयारी
तुलसी वहां से बिना कुछ कहे चुपचाप अपने घर लौट आती है. घर पहुंचकर वह देखती है कि उसकी पोती समायरा, करण और नंदिनी की एनिवर्सरी की तैयारी कर रही है. समायरा खुश है कि उसके मम्मी-पापा के बीच सब ठीक है, लेकिन तुलसी यह जानकर और दुखी हो जाती है क्योंकि उसे पता है कि करण ने सबको धोखा दिया है. वह चाहकर भी समायरा को सच नहीं बता पा रही है. दूसरी तरफ मिहिर भी तुलसी को रोते हुए देख लेता है और उससे उसकी परेशानी का कारण पूछता है.
आर्यन और परी की कहानी में आई गलतफहमी
शो के दूसरे ट्रैक में गौतम ने आर्यन को बताया है कि उसने उसे सिर्फ करण पर नजर रखने के लिए नहीं, बल्कि परी के करीब आने के लिए भी भेजा है. इस बीच आर्यन सुन लेता है कि परी, अजय से कह रही है कि वह आर्यन के साथ मूव ऑन कर चुकी है. अब देखना यह है कि आर्यन को हुई यह गलतफहमी उनकी कहानी में क्या नया मोड़ लेकर आती है.
यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










