Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की पोद्दार हाउस में फिर से हुई एंट्री, अभीर ने कियारा की सच्चाई लाई सामने

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा और अरमान को करीब देखकर जहां गीतांजलि को जलन महसूस होगी. वहीं कियारा को मनीषा और मनोज पोद्दार हाउस लेकर आएंगे. वहीं अभीर उन्हें बता देगा कि उसने फिर से ड्रग्स लेना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से खूब एंटरटेन करता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा और अरमान के बीच एक प्यार सा मोमेंट देखने को मिलेगा. दरअसल अभीरा, दादीसा और मायरा के साथ मसूरी के एक रिसॉर्ट में आई है. इधर अरमान भी गीतांजलि संग हनीमून मनाने पहुंचा है.

अभीरा-अरमान को साथ देखकर गीतांजलि को होती है जलन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, अरमान और अभीरा गलती से फिर एक दूसरे के करीब आ गए हैं. दोनों बाथरूम में लॉक हो जाते हैं और फिसलन भरे फर्श के कारण बाथटब में गिर जाते हैं. गीतांजलि उसी समय वहां आती है और अभीरा को अरमान की बाहों में देखकर चौंक जाती है. गीतूं अपने पति को हाथ देकर उठाने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे इग्नोर कर देता है.

कियारा को पोद्दार हाउस लेकर आए मनीषा

इस बीच, सीरियल में यह भी देखने को मिलेगा कि मनोज और मनीषा कियारा को फिर से पोद्दार हाउस वापस ले जाते हैं. वह अपनी बेटी की इस स्थिति को देखकर काफी ज्यादा परेशान है. इधर अभीर भी उन्हें बताता है कि कियारा ने एक बार फिर ड्रग्स लेना शुरू कर दिया है. उसने उसके घर में लोगों को रेंट पर रहने के लिए बुलाया था और उसी पैसों से ड्रग्स मंगवाने की कोशिश की.

रिसॉर्ट में भूत की सच्चाई का होगा पर्दाफाश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में रिसॉर्ट में भूत की सच्चाई से भी पर्दा उठेगा. जिसमें इन सब के पीछे सुंदर का हाथ होगा. सुंदर वही है, जो पहले इस रिसॉर्ट का मैनेजर था और उसे कावेरी ने निकाल दिया था. अभीरा और अरमान इस राज से पर्दा उठाएंगे. इधर मायरा को फीवर हो गया है. अभीरा अपनी बेटी को लेकर काफी चिंतित है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola