Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी का क्रूर चेहरा देख अभीरा को लगेगा डर, शिवानी को दूर करने की कोशिश करेगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2025 9:53 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या पर आरोप लगाता है कि उसकी वजह से अभीरा उससे दूर चली गई. दूसरी तरफ अरमान के सामने ये खुलासा होता है कि शिवानी ही उसकी असली मां है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से मिलने पोद्दार हाउस जाती है. जैसे ही वह अंदर जाने की कोशिश करती है, विद्दा उसका रास्ता रोक लेती है. विद्या उससे कहती है कि वह अरमान से नहीं मिल सकती और ना ही उसका अपना हक जता सकती है. वह अभीरा को बुरा फील कराने की कोशिश करती है. तभी चारु वहां आ जाती है और कहती है अभी भी उन दोनों का तलाक नहीं हुआ है. दोनों पति-पत्नी है और अभीरा उससे मिल सकती है.
विद्या के सामने अरमान लेगा अभीरा का साइड
सीरियल में दिखाया जाएगा कि दादी सा आरके हाउस जाती है और वहां पर उसे शादी का कार्ड देती है. कावेरी उसके घर को देखती है और उसकी नजर शिवानी और आरके की तस्वीर पर पड़ती है. वह हैरान हो जाती है और उसे यकीन नहीं होता. दूसरी तरफ अरमान और विद्या में अभीरा को लेकर तीखी बहस होती है. अरमान कहता है उसकी वजह से उसे अभीरा से अलग होना पड़ा. अरमान कहता ही एक अच्छा बेटा बनने के चक्कर में उसने अभीरा का दिल तोड़ दिया. अरमान, अभीरा का साइड लेता है और ये सुनकर विद्या दुखी हो जाती है.
शिवानी को धमकी देगी दादी सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा जान जाएगी कि अरमान की असली मां शिवानी ही है. वह इस बारे में अरमान को बताएगी. वह अपनी मां के बारे में जानकर काफी भावुक हो जाएगा. अभीरा, अरमान को शिवानी के पास लेकर जाएगी और दोनों एक-दूसरे से मिलेंगे. अरमान और अभीरा तलाक नहीं लेने का फैसला करेंगे और साथ में रहने का फैसला करेंगे. अरमान उन दोनों को अपने साथ पोद्दार हाउस ले जाएगा. हालांकि दादी सा ये सब होने नहीं देगी. वह शिवानी से मिलेगी और उसे अरमान की जिंदगी से जाने के लिए कहेगी. वह उसे धमकी देगी. अभीरा दादा सी का क्रूर साइड देखकर चौंक जाएगी.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










