Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी के इस कदम की वजह से अरमान की जिंदगी बनेगी नर्क, विद्या ने अपनी जान लेने की दी धमकी

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी हर कोशिश कर रही है ताकि वह अरमान को परेशान कर पाए. दूसरी तरफ माधव भी अपने बेटे और शिवानी के साथ जाना चाहता है, लेकिन विद्या उसे रोक लेती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी और संजय मिलकर अरमान की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा देते हैं. कावेरी, अरमान को घर और फर्म से बाहर निकाल देती है. अरमान, अभीरा और शिवानी के साथ जाने लगता है. तभी संजय अरमान से जूते खोलकर जाने के लिए कहता है, क्योंकि वह जूते उसने पोद्दार फर्म से खरीदा था. अरमान दोनों के साथ शिवानी के पुराने घर जाता है. ये वह घर होता है, जिसमें अरमान ने अपना बचपन बिताया था. शिवानी घर देखकर काफी उत्साहित हो जाती है और वह अरमान को उसके बचपन के बारे में बताना चाहती है.

अरमान की जिंदगी को नर्क बनाना चाहती है कावेरी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि संजय और कावेरी, शिवानी के घर जाते हैं और उसे बताते हैं कि वह लोग यहां नहीं रह सकते. कावेरी कहती है उसने उस घर को खरीद लिया और अब वह लोग बेघर हैं. कावेरी, अरमान की जिंदगी को नर्क बनाने की हर कोशिश कर रही है. साथ ही वह अपने अपमान का बदला भी लेना चाहती है. कावेरी उन सारे क्लाइंट पर केस करना चाहती है जिसने अरमान के पोद्दार हाउस छोड़ने पर उनके साथ काम नहीं करने का फैसला कर रहे थे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विद्या ने अपनी जान लेने की दी धमकी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव उनके जाने के बाद काफी गुस्सा हो जाता है. माधव अपने बेटे और शिवानी के साथ जाने की कोशिश करता है. विद्या उसे रोकने के लिए बड़ा ड्रामा करती है. वह उसे धमकी देती है कि अगर वह गया तो वह खुद को मार डालेगी. वह ये सुनकर बहुत गुस्सा हो जाता है. माधव गुस्से में अपना आपा खो देता है. रोहित और रूही उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं सुनता. माधव सभी से कहते हैं कि वह लोग अरमान को वापस घर लाने की कोई कोशिश ना करें.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola