Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, अभीरा के उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सात साल के लीप के बाद नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अभीरा की लाइफ में अंशुमन की एंट्री हुई है. अब मेकर्स ने एक और एंट्री करवाई है, जो पोद्दार परिवार में नया ट्विस्ट लेकर आएगा. चलिए आपको बताते हैं इस शख्स के बारे में.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है. सात साल के लीप के बाद कहानी में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहे हैं. लीप के बाद नये किरदारों की एंट्री मेकर्स ने करवाई है. कहानी में नया मोड़ आ गया है. विद्या और कावेरी के पास अब कुछ भी नहीं है. अरमान की जिंदगी में गीतांजलि जैसी दोस्त है और अभीरा की लाइफ में भी अंशुमन की एंट्री हो गई है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो नागिन फेम एक्ट्रेस चारुश्री सिंह भी शो का हिस्सा बन गई हैं. चलिए आपको बताते हैं उसका किरदार क्या होगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नयी एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा जल्द ही देखने को मिलेगा. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि चारुश्री ‘तराना’ का किरदार निभाएंगी, जो कृष की मंगेतर होंगी. पिछले एपिसोड में कृष की सगाई वाला ट्रैक दिखाया गया था. कहा जा रहा है कि एक सीन दिखाया जाएगा जिसमें संजय को अपनी गलती का अहसास होगा और वह विद्या और कावेरी से माफी मांगेगा. तराना ग्रैंड एंट्री लेगी और उसे देखकर सब कोई हैरान हो जाएंगे.

अंशुमन के बारे में ये बात आई सामने

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक चौंकाने वाला मोड़ आएगा जब अभीरा को पता चलेगा कि अंशुमन, तराना का भाई है. यह सच्चाई सामने आते ही दादी और विद्या भी हैरान हो जाएगी. वहीं, शो में आपने देखा कि जज के रूप में अंशुमान की एंट्री होती है. वह मंच पर आते ही हॉर्न बजाता है और दादीसा-विद्या को सख्त लहजे में मंच से हटने को कहते हैं. इस पूरी घटना की वजह से पोद्दार परिवार शर्मिंदा महसूस करता है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola